पुलिसकर्मी ने रंगदारी नहीं मिलने पर चलायी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अंगरक्षक को हिरासत में लिया गया छपरा (सारण) : नगर थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाले के पास रंगदारी नहीं मिलने पर एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार को सरकारी पिस्टल से फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी तथा ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जुट गयी. स्थानीय नागरिकों ने घटना की […]
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के अंगरक्षक को हिरासत में लिया गया
छपरा (सारण) : नगर थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाले के पास रंगदारी नहीं मिलने पर एक पुलिसकर्मी ने गुरुवार को सरकारी पिस्टल से फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गयी तथा ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ जुट गयी.
स्थानीय नागरिकों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, पुअनि अनिल कुमार, पुअनि राजा प्रसाद पहुंचे और पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया तथा उसकी सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मी अखिलेश्वर पांडेय की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच भी करायी. इस संबंध में साढ़ा ढाला निवासी खैनी दुकानदार मनी कुमार ने नगर थाने में सिपाही संख्या 263 अखिलेश्वर पांडेय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि खैनी दुकानदार से सिपाही ने रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने के कारण अपने सर्विस रिवॉल्वर से एक चक्र गोली चलायी. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. इस मामले की जांच की जा रही है. गोली चलानेवाला सिपाही पुलिस निरीक्षक के अंगरक्षक के पद पर प्रतिनियुक्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










