आत्मदाह करने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published at :17 Apr 2015 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
आत्मदाह करने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भूख से तंग आकर की थी आत्मदाह की घोषणा सूचना मांगी तो, डीलर ने बंद कर दिया राशन छपरा (नगर) : भुखमरी से तंग आकर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने समाहरणालय पहुंचे मिथलेश प्रसाद और उसके परिजनों को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया. जिले के मकेर थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन
भूख से तंग आकर की थी आत्मदाह की घोषणा
सूचना मांगी तो, डीलर ने बंद कर दिया राशन
छपरा (नगर) : भुखमरी से तंग आकर पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने समाहरणालय पहुंचे मिथलेश प्रसाद और उसके परिजनों को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया. जिले के मकेर थाना क्षेत्र के कस्बा मकेर चौखंडा निवासी मिथलेश प्रसाद को एक वर्ष से जन वितरण प्रणाली के दुकानदार नंदकिशोर सिंह ने राशन देना बंद कर दिया है.
मजदूरी करके अपने परिवार के पांचों सदस्यों का भरण-पोषण करने वाले मिथिलेश को राशन नहीं मिलने से परिवार में भुखमरी की स्थिति आ गयी, जिससे तंग आकर पहले से ही डीएम के समक्ष पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की उसने घोषणा कर रखी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन