शिक्षा में आ रही गिरावट के लिए छात्र व शिक्षक जिम्मेवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2015 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण समारोह में नहीं आये कुलपति व उद्घाटनकर्ता लॉ कॉलेज का विस्तार करने व फिर से नामांकन शुरू करने के लिए विवि स्तर पर पहल करने का आश्वासन छपरा (नगर) : गंगा सिंह कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को कॉलेज प्रशासन द्वारा […]
विज्ञापन
कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
समारोह में नहीं आये कुलपति व उद्घाटनकर्ता
लॉ कॉलेज का विस्तार करने व फिर से नामांकन शुरू करने के लिए विवि स्तर पर पहल करने का आश्वासन
छपरा (नगर) : गंगा सिंह कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने पर बुधवार को कॉलेज प्रशासन द्वारा भव्य समारोह के बीच कॉलेज की स्वर्ण जयंती मनायी गयी. उद्घाटन पूर्व प्राचार्य सह समाजवादी चिंतक प्रो विनोद कुमार सिंह ने किया. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आ रही गिरावट के लिए छात्र व शिक्षकों को जिम्मेवार बताते हुए कहा कि वर्तमान दौर में दोनों अपने मूल कर्तव्यों से भटक गये हैं.
वहीं, जेपीविवि के सीसीडीसी डॉ आरपी बबलू ने बीएचयू का उदाहरण देते हुए कहा कि उसकी स्थापना में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने समाज के हर तबके के लोगों से सहयोग लेकर शिक्षण संस्थान को सामाजिक संपत्ति के रूप में स्थापित किया था.
ठीक उसी तरह का कार्य कॉलेज के संस्थापक कपिलदेव बाबू ने 1964 में गंगा सिंह कॉलेज की स्थापना करके किया. उन्होंने कहा कि पुराने समय में शिक्षा संस्थान समाजहित तथा ज्ञान के प्रसार के लिए किये जाते थे. जबकि वर्तमान में शिक्षण संस्थाओं की स्थापना का उद्देश्य समाजहित की जगह निजीहित बनता जा रहा है. डॉ बबलू ने कॉलेज के हिस्से में संचालित लॉ कॉलेज का विस्तार करने तथा उसमें फिर से नामांकन शुरू करने के लिए विवि स्तर पर पहल किये जाने का आश्वासन दिया.
सीनेट सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि कपिलदेव बाबू ने कॉलेज की नीव रखी थी, जिसकी छांव में आज छात्रों का जीवन संवर रहा है. लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयराम सिंह ने कहा कि कपिलदेव बाबू द्वारा लगाया गया पौधा, अब छायादार वृक्ष बन चुका है. पूर्व प्राचार्य प्रो इंदुभूषण सिंह ने कॉलेज के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करते हुए इसके स्थापना में कपिलदेव बाबू के अथक प्रयास की चर्चा की.
समारोह की अध्यक्षता गंगा सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ एसएन प्रसाद ने तथा अतिथियों का स्वागत जेपी विवि के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया. समारोह में नगर पर्षद की अध्यक्ष शोभा देवी, पूर्व कुलसचिव डॉ अनिल कुमार, निदेशक परीक्षा डॉ एसए अता, प्राचार्य डॉ केपी श्रीवास्तव, शिक्षक संघ के पूर्व सचिव प्रो प्रभुनाथ सिंह, छपरा बार काउंसिल के महामंत्री रविरंजन सिंह, शांति देवी, डॉ सीएन गुप्ता, एसडीएस के प्राचार्य अरुण सिंह, चंदन सोनी सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
स्वर्ण जयंती द्वार का उद्घाटन
कार्यक्रम के पूर्व कॉलेज परिसर स्थित गंगा सिंह कॉलेज के कुलदेवता गंगा बाबू व कॉलेज के संस्थापक कपिलदेव नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. समारोह में आये अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. उधर, समारोह के उद्घाटनकर्ता पूर्व प्राचार्य प्रो विनोद कुमार सिंह द्वारा कॉलेज परिसर स्थित स्वर्ण जयंती द्वार का भी उद्घाटन किया गया.
नहीं पहुंचे अतिथि केंद्रीय मंत्री व सांसद
गंगा सिंह कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में महीनों में लगे आयोजकों तथा ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने आये शहर के गण्यमान्य लोगों को उस समय काफी निराशा हुई, जब मंच पर न तो समारोह के उद्घाटनकर्ता ही पहुंचे और न ही मुख्य विशिष्ट अतिथि.
मालूम हो कि आयोजन समिति द्वारा समारोह का उद्घाटनकर्ता कौशल विकास व उद्यमिता विभाग के मंत्री राजीव प्रताप रूडी तथा महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल तथा मुख्य अतिथि के रूप में जेपी विवि के कुलपति प्रो द्विजेंद्र गुप्ता को तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में छपरा के विधायक रणधीर सिंह को आमंत्रित किया गया था. कॉलेज द्वारा प्रकाशित आमंत्रण कार्ड में भी सभी अतिथियों का नाम छपा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










