अगलगी में दो सौ बीघे में लगी गेहूं की फसल राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान आधा दर्जन किसान घायल गड़खा : गेहूं की फसल में आग लगने से करीब दो सौ बीघा फसल देखते ही देखते जल कर राख हो गयी. सोमवार को करीब 11 बजे सैकड़ों किसान व मजदूर गेहूं की कटनी करा रहे थे, तभी नराव के किसान के गेहूं की फसल में आग […]
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान आधा दर्जन किसान घायल
गड़खा : गेहूं की फसल में आग लगने से करीब दो सौ बीघा फसल देखते ही देखते जल कर राख हो गयी. सोमवार को करीब 11 बजे सैकड़ों किसान व मजदूर गेहूं की कटनी करा रहे थे, तभी नराव के किसान के गेहूं की फसल में आग लग गयी. आसपास के किसान व मजदूर डंडा व मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे.
तभी आग की लपटे सलहां, इसमाइलपुर की ओर तेज गति से बढ़ने लगी. तेज हवा के कारण आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि बुझाने वाला आग की तरफ बढ़ने से कतरा रहा था. करीब दो घंटे में सैकड़ों बीघा फसल जल कर राख हो गयी. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
आग लगने से नराव, सलहां, इसमाइलपुर, परसा आदि गांवों के किसानों की फसल जल कर राख हो गयी है. आग बुझाने के क्रम में सलहां व इसमाइलपुर के करीब डेढ दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हुए है. सीओ इंद्रेश, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने स्थल पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास किया. जदयू के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ सिंह विकल ने जिलाधिकारी से बात कर फसल जले किसानों को क्षति पूर्ति देने की मांग की है.
गेहूं के बोङो से लदा ट्रक जला : गड़खा. मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित रामपुर बहुरा मठ के समीप गेहूं के बोङो से लदे ट्रक में धारा प्रवाहित बिजली के तार सटने से आग लग गयी. ट्रक इस्माइलपुर गांव का बताया जाता है.
जो सोमवार के दिन इस्माइलपुर चंवर से बहुरा मठ के नगीना राय का गेहूं का बोझा लाद उनके घर पहुंचाने जा रहा था. आसपास के ग्रामीणों ने पंप सेट चला कर किसी तरह आग को बुझाया, लेकिन तब तक नगीना राय करीब सौ बोझा गेहूं ट्रक के चार चक्का और उसको बॉडी जल कर राख हो गया.
डेढ एकड़ में लगी गेहूं की फसल राख : एकमा. धारा प्रवाहित 11 हजार बिजली की तार के हेकाम तथा ताजपुर के बाजार में टूट कर गिर जाने से डेढ़ एकड़ में लगी गेहूं के फसल जल कर नष्ट हो गया.
ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. भाकपा के जिला सचिव अरुण कुमार तथा राजद के संयुक्त सचिव महेश सिंह ने जजर्र बिजली तार को शीघ्र बदलने की मांग कार्यपालक अभियंता से किया. गेहूं के फसल जलने के बाद प्रशासन की ओर से कोई सहायता मुहैया कराने की आश्वासन नहीं दी गयी ना ही कोई पदाधिकारी ही घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे.
ंशॉर्ट सर्किट से तीन बीघे की फसल जली : मांझी. थाना क्षेत्र के चेफुल गांव के समीप बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार के शॉर्ट सर्किट होने से तीन बीघे में लगी गेहूं के फसल जल कर राख हो गयी. किसान पुजारी यादव ने बताया कि दोपहर में अचानक बिजली के पोल के पास चिनगारी निकाली और गेहूं के खेत में आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी फसल जल कर राख हो गया. अगलगी की खबर पाकर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये. बुझाते-बुझाते पूरी फसल जल चुकी थी. ग्रामीणों के काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










