शादी की नीयत से युवती का अपहरण

Published at :07 Apr 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
शादी की नीयत से युवती का अपहरण

भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी बाजार गयी एक नाबालिग युवती का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया. थाने में दर्ज प्राथमिकी में बड़की सिरिसिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने के दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री पचरुखी हाइस्कूल में बराबर पढ़ने जाती थी. वहीं से पचरुखी गांव की शशिकांत […]

विज्ञापन
भेल्दी (अमनौर) : भेल्दी बाजार गयी एक नाबालिग युवती का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया. थाने में दर्ज प्राथमिकी में बड़की सिरिसिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने के दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री पचरुखी हाइस्कूल में बराबर पढ़ने जाती थी.
वहीं से पचरुखी गांव की शशिकांत कुमार हमेशा हमारे बेटी का पीछा करते हुए उसके साथ र्दुव्‍यवहार और छेड़खानी करता था. इस बात की जानकारी मेरी बेटी ने हमलोगों को दी थी. लेकिन, हमलोगों ने उसे आग्रह करते हुए लोक-लाज की डर से उसे बचा कर जाने की बात कहते थे. इसी दौरान अचानक मेरी बेटी 29 मार्च को भेल्दी बाजार गयी, उसी दिन मेरी बेटी का भेल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी मुरली सिंह तथा उनका पुत्र शशिकांत कुमार ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन