स्कूल में गिरा बिजली का तार, मचा हड़कंप

Published at :05 Apr 2015 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में गिरा बिजली का तार, मचा हड़कंप

दाउदपुर (मांझी) : अंचल के संकुल संसाधन केंद्र सह मध्य विद्यालय, दुमदुमा भाग-एक में शनिवार की सुबह प्रार्थना के दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरते ही विद्यालय में भगदड़ मच गयी. जहां छात्र बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि विद्यालय के सभी छात्र-प्रार्थना के लिए कतार में खड़े थे, तभी स्कूल में परिसर […]

विज्ञापन

दाउदपुर (मांझी) : अंचल के संकुल संसाधन केंद्र सह मध्य विद्यालय, दुमदुमा भाग-एक में शनिवार की सुबह प्रार्थना के दौरान विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरते ही विद्यालय में भगदड़ मच गयी. जहां छात्र बाल-बाल बच गये.

बताया जाता है कि विद्यालय के सभी छात्र-प्रार्थना के लिए कतार में खड़े थे, तभी स्कूल में परिसर के बीच एलटी तार में आग के साथ-साथ चिनगारियां देख बच्चों में अफरा-तफरी मच गयी. देखते-ही-देखते विद्युत प्रवाहित तार गल कर नीचे गिर गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से विद्युत सब स्टेशन, एकमा को सूचित करने के बाद विद्युत प्रवाह बंद करवाया गया. छुट्टी के बाद विभाग द्वारा उसी तार को जोड़ कर पुन: विद्युत प्रवाहित किया गया.

बताया जाता है कि दाउदपुर बाजार पर जजर्र तार हो जाने के कारण आये दिन विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिरता रहता है. इसको बदलने के लिए स्थानीय लोगों के बार-बार आग्रह के बाद भी विभाग का ध्यान इधर नहीं जा रहा है. हाल ही में बीते दिनों एक चाय की दुकान पर ट्रैक्टर और दर्जनों लोग विद्युत प्रवाहित तार अचानक टूट कर गिर जाने से बाल-बाल बचे थे. वहीं बस स्टैंड में रोड क्रॉसिंग तार पर जाली नहीं होने के कारण कई बार तार गिरने से सड़क जाम हो जाता है एवं बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है. फिर भी विभाग इसे बदलना मुनासिब नहीं समझता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन