छायी हैं झूठ के पुलिंदे पर खड़ी ताकतें

Published at :04 Apr 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
छायी हैं झूठ के पुलिंदे पर खड़ी ताकतें

छपरा : सिने अभिनेता एवं राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने कहा है कि वर्तमान में जिस तरह से फिरकापरस्त ताकतें बढ़ रही हैं, उसे रोकने के लिए सेकुलर ताकतों को एकजुट होने की आवश्यकता है. श्री बब्बर रामजयपाल कॉलेज स्थित राहुल सांकृत्यायन नगर में भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के प्रांतीय 15 वें सम्मेलन का […]

विज्ञापन

छपरा : सिने अभिनेता एवं राज्यसभा सदस्य राज बब्बर ने कहा है कि वर्तमान में जिस तरह से फिरकापरस्त ताकतें बढ़ रही हैं, उसे रोकने के लिए सेकुलर ताकतों को एकजुट होने की आवश्यकता है. श्री बब्बर रामजयपाल कॉलेज स्थित राहुल सांकृत्यायन नगर में भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा के प्रांतीय 15 वें सम्मेलन का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे.

समारोह की अध्यक्षता इप्टा के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने की. राज बब्बर ने कहा कि आज देश में वैसी ताकतें छायी हुई हंै, जो झूठ के पुलिंदे पर खड़ी हैं. मगर यह सत्य है कि झूठ का पुलिंदा रूपी मकान ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकता. उन्होंने कहा कि इप्टा एक ऐसी संस्था है, जिसके माध्यम से कलाकार आगे बढ़ते ही नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका का भी निर्वहन करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन