श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा

Published at :31 Mar 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा

दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के चकनूर के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक ही परिवार के सात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. वहीं, […]

विज्ञापन
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के चकनूर के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार एक ही परिवार के सात में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया.
वहीं, अन्य चार लोगों का प्राथमिक उपचार पीएचसी, दिघवारा में किया गया. घटना उस समय हुई, जब एक ही परिवार के सभी लोग शक्तिपीठ आमी से पूजा करके दिघवारा लौट रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सोनपुर थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के समीप के निवासी आनंद नयन अपने परिवार के सात लोगों के साथ पूजा-अर्चना करने सोमवार को आमी गये थे एवं पूजा कर लौटने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर चकनूर गांव के समीप पलट गया,
जिसमें आनंद नयन (50 वर्ष), अनिता देवी (40 वर्ष), सरिता सिन्हा (42 वर्ष) , अनिता देवी (45 वर्ष) , अनिषा कुमारी (18 वर्ष) , आराधना कुमारी (17 वर्ष) व स्मिता (18 वर्ष) चोटिल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा पहुंचाया गया, जहां उनलोगों का इलाज संभव हो सका. गंभीर रूप से चोटिल आनंद नयन, अनिता देवी व सरिता सिन्हा को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन