कल से बंद हो जायेगा छपरा-बलिया डीएमयू का परिचालन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से मडुआडीह के बीच चलनेवाली डीएमयू का परिचालन 16 मार्च से छपरा जंकशन से बलिया के बीच नहीं होगा. यह ट्रेन बलिया से वाराणसी सिटी के बीच चलेगी. इसकी घोषणा रेल प्रशासन द्वारा की गयी है. रेल प्रशासन की इस घोषणा से छपरा से बनारस के बीच […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन से मडुआडीह के बीच चलनेवाली डीएमयू का परिचालन 16 मार्च से छपरा जंकशन से बलिया के बीच नहीं होगा. यह ट्रेन बलिया से वाराणसी सिटी के बीच चलेगी. इसकी घोषणा रेल प्रशासन द्वारा की गयी है. रेल प्रशासन की इस घोषणा से छपरा से बनारस के बीच यात्राा करनेवाले दैनिक यात्रााियों में मायूसी है. इतना ही नहीं, इसका विरोध भी शुरू हो गया है.
यात्रााियों की मांग पर रेल प्रशासन द्वारा छपरा से मडुआडीह के बीच डीएमयू का परिचालन शुरू किया गया था.
क्या है आदेश : छपरा से मडुआडीह के बीच चलनेवाली डीएमयू 16 मार्च से नये शिड्यूल के अनुसार बलिया से वाराणसी सीटी के बीच चलेगी. इस वजह से छपरा से लेकर बांसडीह रोड तक के यात्रााियों को काफी परेशानी होगी. छपरा जंकशन, गौतम स्थान, रिविलगंज, मांझी के अलावा बकुल्हां, सुरेमनपुर, रेवती, छाता, दल छपरा, सहतवार, बांसडीह रोड होते हुए बलिया तक जानेवाले यात्राियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.
राजनीतिक दबाव में लिया गया निर्णय : छपरा-बलिया रेलखंड पर यात्राा करनेवाले दैनिक यात्रााियों का कहना है कि राजनीतिक दबाव में रेल अधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया है, जो यात्रााियों के हितों के खिलाफ है. ट्रेन के विलंब से चलने के कारण परिचालन बंद कर देना समस्या का समाधान नहीं है. डीएमयू के विलंब होने का मुख्य कारण वाराणसी सीटी से मडुआडीह के बीच सबसे अधिक समय लगता था. कैंट स्टेशन पर अप एवं डाउन डीएमयू के आगमन के समय घंटों रोक कर रखा जाता था. वाराणसी सिटी से ट्रेन का परिचालन बलिया तक करने के बजाय छपरा तक पूर्व की तरह जारी रखे जाने की जरूरत है.
सुबह की पहली ट्रेन थी डीएमयू
छपरा से मडुआडीह जानेवाली डीएमन पहली ट्रेन थी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रााी छपरा, गौतम स्थान, रिविलगंज, मांझी, बकुल्हा, सुरेमनपुर, दल छपरा, रेवती, सहतवार, छाता, बांसडीह आदि स्टेशनों से यात्रााी बलिया, गाजीपुर व बनारस की यात्राा करते थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
वरीय अधिकारियों के निर्देश डीएमयू के परिचालन के शिड्यूल में फेरबदल किया गया है. ट्रेनों के ससमय परिचालन के लिए यह निर्देश दिया गया है. छपरा से बलिया के बीच ट्रेनों का दबाव अधिक है. दैनिक यात्रााियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का उपाय किया जा रहा है.
अशोक कुमार, रेल जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










