बुकिंग क्लर्क ने किया सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन टिकट बुकिंग से रेलवे की जाली टिकट बेचने के मामले में मुख्य सरगना व बुकिंग क्लर्क सिद्धार्थ मिश्र ने रेलवे न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया. वे करीब एक वर्ष से फरार थे. बुकिंग क्लर्क के आत्मसर्मपण करने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन टिकट बुकिंग से रेलवे की जाली टिकट बेचने के मामले में मुख्य सरगना व बुकिंग क्लर्क सिद्धार्थ मिश्र ने रेलवे न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया. वे करीब एक वर्ष से फरार थे. बुकिंग क्लर्क के आत्मसर्मपण करने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक डीके शर्मा ने उसे रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया, जिसे रेलवे मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया.
उसे रिमांड पर लेने के लिए अब रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष आवेदन दाखिल करने की तैयारी की जा रही है. बताते चलें कि रेलवे विजिलेंस की टीम ने 10 मार्च, 2014 को छपरा जंकशन पर छापेमारी की थी, जिसमें दो रेल कर्मियों को संलिप्त पाया था. इस मामले में जांच के बाद 12 अप्रैल, 2014 को मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें प्रवीण कुमार प्रसाद, अनिल कुमार एवं रवि गुप्ता को गिरफ्तार कर आरपीएफ जेल भेज चुकी है. जाली टिकट सप्लायर राज उर्फ राम सिंह उर्फ उत्तम सिंह की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










