डंपर के धक्के से छात्र की मौत

Published at :15 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
डंपर के धक्के से छात्र की मौत

गड़खा : मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कुदरबाधा के समीप डंपर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. छात्र बसंत महाविद्यालय में इंटर में पढ़ता था तथा अवतार नगर थाना क्षेत्र के मनोहर बसंत गांव निवासी सत्य नारायण गुप्ता पुत्र रवि कुमार (18) था. घटना के समय साइकिल से […]

विज्ञापन
गड़खा : मानपुर-गड़खा मुख्य मार्ग स्थित कुदरबाधा के समीप डंपर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. छात्र बसंत महाविद्यालय में इंटर में पढ़ता था तथा अवतार नगर थाना क्षेत्र के मनोहर बसंत गांव निवासी सत्य नारायण गुप्ता पुत्र रवि कुमार (18) था. घटना के समय साइकिल से गड़खा कोचिंग करने जा रहा था.
रास्ते में साइकिल खराब होने पर मुड़ा गांव में एक दुकानदार के पास साइकिल रख दी और पैदल ही कोचिंग करने जाने लगा. कुदरबाधा के समीप पहुंचते ही गड़खा की ओर जा रहे रोड निर्माण सामग्री से लदे डंपर ने रवि को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा और सलहां के समीप वाहन छोड़ कर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन