लिंक फेल, डाक घर में हंगामा

Published at :15 Mar 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
लिंक फेल, डाक घर में हंगामा

छपरा (सारण) : प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने के बाद हमेशा लिंक फेल रहने के बाद उपभोक्ताओं ने शनिवार को हंगामा किया तथा नारेबाजी की. उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से लिंक फेल रहने के कारण डाकघर में कार्य नहीं हो रहा है. घंटों डाकघर में बैठ कर वापस लौटना […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने के बाद हमेशा लिंक फेल रहने के बाद उपभोक्ताओं ने शनिवार को हंगामा किया तथा नारेबाजी की. उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से लिंक फेल रहने के कारण डाकघर में कार्य नहीं हो रहा है.
घंटों डाकघर में बैठ कर वापस लौटना पड़ रहा है. कोर बैंकिंग सेवा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में डाकघर प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है. यह स्थिति कोर बैंकिंग सेवा शुरू होने के अगले दिन से ही जारी है. बताते चलें कि करीब एक माह पहले प्रधान डाकघर में कोर बैंकिंग सेवा की शुरुआत की गयी थी. लेकिन इस सेवा को शुरू करने के पहले सिस्टम लगाने वाली एजेंसी तथा आउटसोर्सिग का कार्य करनेवाली एजेंसी द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किये जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है, बल्कि डाककर्मियों को भी आक्रोशित उपभोक्ताओं के कोपभाजन बनना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन