वेतन भुगतान पर रोक, मांगा जवाब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : संपत्ति का ब्योरा अबतक नहीं समर्पित करनेवाले जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जलालपुर, दिघवारा, जिला कृषि कार्यालय के प्रधान सहायक तथा तरैया बाल विकास परियोजना के प्रधान सहायक का वेतन भुगतान अगले आदेश तक स्थगित करते हुए डीएम ने जवाब-तलब किया है. वहीं, 17 मार्च तक ब्योरा नहीं देने […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : संपत्ति का ब्योरा अबतक नहीं समर्पित करनेवाले जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जलालपुर, दिघवारा, जिला कृषि कार्यालय के प्रधान सहायक तथा तरैया बाल विकास परियोजना के प्रधान सहायक का वेतन भुगतान अगले आदेश तक स्थगित करते हुए डीएम ने जवाब-तलब किया है.
वहीं, 17 मार्च तक ब्योरा नहीं देने पर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी बात कही. डीएम दीपक आनंद शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधान सहायकों के साथ बैठक कर रहे थे. बैठक में उन्होंने प्रधान सहायकों से कहा कि कार्यालय में बिना काम के लोगों का जमावड़ा किसी भी स्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में इधर-उधर लोग भागने लगते, जो इस बात का प्रमाण है कि कार्यालयों में बिचौलिये काम करते हैं.
उन्होंने आरटीपीएस काउंटर पर किसी भी हालत में आमजनों का शोषण नहीं होना चाहिए, अन्यथा संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. प्रत्येक अनुमंडल कार्यालय में पांच तथा प्रखंड कार्यालय में दो-तीन ट्राइ साइकिलें रखने का निर्देश डीएम ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को दिया. साथ ही कहा कि किसी भी स्थिति में जरूरतमंद विकलांग को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने में देरी नहीं की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










