भूमि अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : जदयू के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा गया. जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस कानून को किसान, मजदूर व जनविरोधी बताते हुए काले कानून की संज्ञा दी एवं इसे कॉरपोरेट […]
विज्ञापन
छपरा : जदयू के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक केंद्र सरकार के द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा गया. जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस कानून को किसान, मजदूर व जनविरोधी बताते हुए काले कानून की संज्ञा दी एवं इसे कॉरपोरेट जगत को लाभ पहुंचाने के लिए जबरदस्ती थोपा गया कानून बताया.
जिला इकाई द्वारा शहर के नगरपालिका चौक पर उपवास एवं धरना दिया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने की. संचालन सत्य प्रकाश यादव ने किया. जबकि पूर्व सांसद लालबाबू राय, बैजनाथ सिंह विकल, विधायक धूमल सिंह, मुरारी सिंह, सीबी पंडित, प्रो मलय कुमार सिंह, एसबी अग्रवाल, संतोष महतो, एआर राइन, आनंद कुमार राय आदि ने उपवास रखा व संबोधित किया. इसुआपुर में प्रदेश महासचिव शैलेंद्र प्रताप के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर सुबह सात बजे से 12 घंटे का उपवास रखा गया.
श्री प्रताप ने कहा कि यदि यह बिल वापस नहीं लिया गया, तो मोदी सरकार को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. मौके पर मुखिया राजकिशोर सिंह, संगम बाबा, जयराम राय, रामलखन सिंह, शारदा सिंह, सुरेंद्र दास, केश्वरनाथ, अख्तर हुसैन, विनीत सिंह, विजय पासवान आदि उपस्थित थे. दरियापुर में प्रखंड अध्यक्ष हरीबदन सिंह की अध्यक्षता में उपवास धरना हुआ, जिसमें विधायक छोटेलाल राय, सुरेंद्र महतो, महेश सिंह, जयप्रकाश आदि उपस्थित थे. जलालपुर प्रखंड मुख्यालय पर धरना व उपवास में विधायक व पूर्व मंत्री गौतम सिंह, भोला सिंह, ललनदेव तिवारी, मनोज गुप्ता, ओमनाथ भारती, राजकुमार राजभर ने शिरकत किया. अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की.
नगरा प्रखंड मुख्यालय पर अनिल सिंह की अध्यक्षता में उपवास व धरना हुआ. रेयाजुद्दीन अंसारी, संजय सिंह, मदन प्रसाद, राणा बसंत सिंह, संतोष कुमार आदि शामिल हुए. गड़खा प्रखंड मुख्यालय पर अजय सिंह की अध्यक्षता में उपवास किया गया. मढ़ौरा में प्रखंड परिसर में आयोजित उपवास धरना में जिला कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, संजय सिंह, मदन सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, रामबाबू सिंह, रंधीर सिंह, उपेंद्र मांझी, बद्री प्रसाद यादव, भरदुल प्रसाद आदि ने शिरकत की. एकमा में शेषनाथ सिंह के नेतृत्व में उपवास व धरना दिया गया. मौके पर अजरुन सिंह, भरत सिंह, शैलेंद्र सिंह, सीटी सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे. मकेर प्रखंड कार्यालय पर काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में उपवास रखा गया.
लहलादपुर प्रखंड कार्यालय पर जितेंद्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में उपवास रखा गया. मौके पर मासूम अली, शंकर दयाल राय, दशरथ सिंह, लक्ष्मण राय, गुलाब चौधरी, लालबाबू राय, राधेश्याम यादव, साहेब राय, गायत्री देवी आदि उपस्थित थे. सोनपुर में प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास की अध्यक्षता में उपवास व धरना दिया गया. वक्ताओं में अजय सिंह, प्रियदर्शी कुमार, पंकज कुमार सिंह, रतन लाल, विनोद सिंह, रविमोहन सिंह, डॉ असलम, संजीव गुप्ता, दिनेश सहनी, भोला राम, हरिचरण महतो, रमेश रंजन यादव आदि शामिल थे. बनियापुर में बैठक की अध्यक्षता राधाकांत सिंह ने की.
मौके पर रेणु सिंह, जनार्दन ओझा, दामोदर पांडेय, संत परवेज सहित दर्जनों थे. दिघवारा प्रखंड मुख्यालय पर बसंती देवी की अध्यक्षता में उपवास व धरना आयोजित हुआ. मौके पर डॉ एम राय, विजय सिंह, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार साह, शंकर श्रीवास्तव, लखनजी प्रसाद, पूनम सिंह, जितेंद्र प्रसाद, कामेश्वर राय, मो सादिक, शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










