ePaper

टीआरइ-3 परीक्षा के दूसरे दिन 34 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 20 Jul 2024 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
टीआरइ-3 परीक्षा के दूसरे दिन 34 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

शिक्षक बहाली प्रक्रिया के तहत टीआरइ 0.3 की पुनर्परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को जिले के 16 केंद्रो पर परीक्षा हुई. परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण, स्वच्छ और हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई.

विज्ञापन

छपरा. शिक्षक बहाली प्रक्रिया के तहत टीआरइ 0.3 की पुनर्परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को जिले के 16 केंद्रो पर परीक्षा हुई. परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण, स्वच्छ और हाइटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. लेकिन दूसरे दिन की परीक्षा में पहले दिन की अपेक्षा एक फीसदी अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कुल परीक्षार्थियों में से 34 फ़ीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से गायब रहे. एक हाल में काफी गैप पर एक-एक परीक्षार्थी परीक्षा देते देखे गये.

सारण में कल भी परीक्षा

शनिवार यानी 20 जुलाई की परीक्षा में 7509 परीक्षार्थियों को 16 सेंटर पर परीक्षा देना था जिन में 2486 परीक्षार्थी गायब मिले.प्रतिशत में यह आंकड़ा 34 फ़ीसदी होता है. आगे भी परीक्षा है और परीक्षार्थी छपरा पहुंच चुके हैं. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार 21 जुलाई की परीक्षा के लिये 14 एवं 22 जुलाई की परीक्षा के लिये 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. 21 जुलाई को यह परीक्षा एक पाली में मध्याह्न 12.00 बजे से 02.30 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी तथा 22 जुलाई को एक पाली में पूर्वाह्न 9.30 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक आयोजित होगी.

बाल मनोविज्ञान के प्रश्नों ने किया परेशान

शनिवार की परीक्षा में पूछे गये प्रश्न काफी हद तक मैट्रिक और इंटर लेवल के प्रश्न थे. लेकिन बाल मनोविज्ञान और शिक्षक प्रशिक्षण से पूछे गये प्रश्न परीक्षार्थियों के लिए पसीना निकालने वाले थे. परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि जो भी प्रश्न पूछे गये थे. वह वास्तव में बीपीएससी लेवल के थे. परीक्षार्थियों ने बताया कि शुरू में जो परीक्षाएं हुई थी उनमें जो प्रश्न पूछे गये थे. वह काफी आसान थे. लेकिन धीरे-धीरे प्रश्नों का लेवल काफी हाई कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन