आज से शुरू होगी प्राथमिकी की कार्रवाई

Updated at :15 Jul 2013 1:26 AM
विज्ञापन
आज से शुरू होगी प्राथमिकी की कार्रवाई

छपरा (सदर) : जिले में आम जनों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये ठगी करनेवाले नॉन बैंकिंग संस्थाओं के विरुद्ध डीएम अभिजीत सिन्हा के द्वारा सदर सीओ को 48 घंटे के अंदर जांच कर शहर के 26 नॉन बैंकिंग पर कार्रवाई का आदेश दिया गया था. डीएम के आदेश के 48 घंटे के भीतर प्रक्रिया […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : जिले में आम जनों की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये ठगी करनेवाले नॉन बैंकिंग संस्थाओं के विरुद्ध डीएम अभिजीत सिन्हा के द्वारा सदर सीओ को 48 घंटे के अंदर जांच कर शहर के 26 नॉन बैंकिंग पर कार्रवाई का आदेश दिया गया था.

डीएम के आदेश के 48 घंटे के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की कौन कहे, सदर सीओ द्वारा अभी इस दिशा में कार्रवाई भी शुरू नहीं की गयी है. हालांकि सोमवार से वे इस दिशा में कार्रवाई की बात बताते हैं.

सदर सीओ रघुनाथ तिवारी की माने, तो शुक्रवार की शाम पत्र मिलने के बाद विभागीय काम, रविवार को डीडीसी द्वारा सभी प्रखंडों के प्रधान लिपिक, लिपिक के साथ-साथ प्रशिक्षण में सीओ को भी बुलाये जाने के कारण इस दिशा में कार्य नहीं हो पाया.

हालांकि, सोमवार से सदर एसडीओ द्वारा शहर के विभिन्न पांच मार्गो से अधिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है. उधर, इन नॉन बैंकिंग संस्थाओं पर भी समय निकाल कर कार्रवाई करनी है. उन्होंने माना की कार्यो की अधिकता के कारण वरीय पदाधिकारियों के आदेशों के अनुपालन में भी परेशानी हो रही है. उधर, जिन 26 नॉन बैंकिंग संस्थाओं के कार्यालयों में जाकर जांच व प्राथमिकी का आदेश दिया गया है, उनमें खलबली है.

सोमवार को कई नॉन बैंकिंग संस्थाओं के कार्यालय नहीं खुलने की उम्मीद है, तो कई के बोरिया बिस्तर बांध कर भागने की भी बात बतायी जा रही है. हालांकि सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

उधर, डीएम अभिजीत सिन्हा के द्वारा जिले के विभिन्न बाजारों में बड़े-बड़े बोर्ड लगा कर जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे लालच देकर जमा करानेवाली नॉन बैंकिंग संस्थाओं के विरुद्ध भी जांच कर रिजर्व बैंक या सेबी से लाइसेंस नहीं लेनेवालों के बाद कर्मियों व पदाधिकारियों में परेशानी देखी जा रही है.

* 26 नॉन बैंकिंग संस्थाओं पर डीएम ने दिया था प्राथमिकी का आदेश

* सीओ पर कार्यो का बोझ भी बन रही बाधा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन