सुपौल फेयर स्पेशल में तलाशी के क्रम में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ, सीआइबी, जीआरपी व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 04072 सुपौल फेयर स्पेशल एक्सप्रेस के एस-6 के शौचालय के पास से तलाशी के क्रम मे एक पिट्ठू बैग और तीन प्लास्टिक बोरी से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी
आरपीएफ, सीआइबी, जीआरपी व सीपीडीएस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई प्रतिनिधि,छपरा.आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ, सीआइबी, जीआरपी व सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 04072 सुपौल फेयर स्पेशल एक्सप्रेस के एस-6 के शौचालय के पास से तलाशी के क्रम मे एक पिट्ठू बैग और तीन प्लास्टिक बोरी से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरपुर वार्ड संख्या-22 निवासी मो अजीम उर्फ असीम के पुत्र मो समीम तथा बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की वार्ड संख्या- एक निवासी स्व गणेश महतो के पुत्र दीपक कुमार बताये जाते हैं. इस संदर्भ मे सीआइबी प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया की दोनों के पास से कुल 124.56 लीटर शराब बरामद की गयी. जिसकी कीमत 98,620 रुपये आंकी गयी है. उन्होंने बताया कि जब्त शराब में 230 पीस आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की, 380 पीस ऑफिसर्स चॉइस, 35 पीस 8 पीएम और 47 पीस मैकडॉवेल्स व्हिस्की शामिल है. बरामदगी के बाद दोनों आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया गया. इस संबंध में जीआरपी थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस अभियान मे सीआइबी के उप निरीक्षक संजय कुमार राय, एएसआइ बृज सुन्दर कुमार, एएसआइ रमेश पासवान, एएसआइ अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश साह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल वासुदेव सिंह, उप निरीक्षक नन्द शर्मा और सिपाही उत्तम कुमार शामिल रहे. मामले की जांच उप निरीक्षक संदीप कुमार कर रहे हैं. …………… छपरा में राजधानी एक्सप्रेस से शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार शराब तस्करी के लिए अब वीआइपी ट्रेनों का भी इस्तेमाल करने लगे धंधेबाज प्रतिनिधि,छपरा.शराब तस्करी के लिए अब तस्कर वीआइपी ट्रेनों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं. इसी कड़ी में छपरा जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 44 लीटर 250 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोतिहारी जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित बांस घाट निवासी वजीर मोहम्मद के पुत्र शाहरुख मियां के रूप में हुई है. जीआरपी प्रभार प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली ट्रेन का उपयोग कर तस्कर बाकायदा टिकट लेकर शराब की ढुलाई कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए छपरा जंक्शन पर ट्रेन के रुकते ही आरोपी को पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रेन से उतरने के बाद टेंपो रिजर्व कर मोतिहारी जाने की तैयारी में था. लेकिन इससे पहले ही जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब की कुल कीमत करीब 53,100 रुपये आंकी गयी है.जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. टीम मे उत्तम कुमार, हर्ष कुमार, रौशन कुमार, राहुल कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










