शिविर में 20 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

Updated at :13 Jul 2013 1:44 AM
विज्ञापन
शिविर में 20 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

छपरा (नगर) : शहर के डाक बंगला रोड स्थित जेपीविवि के पुराने प्रशासनिक भवन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति छात्र–शिक्षक व युवाओं का उत्साह देखने लायक था. यहां आया हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए तत्पर नजर आया. मौका था जेपीविवि की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का. इस एक […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : शहर के डाक बंगला रोड स्थित जेपीविवि के पुराने प्रशासनिक भवन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति छात्रशिक्षक युवाओं का उत्साह देखने लायक था. यहां आया हर कोई इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए तत्पर नजर आया.


मौका
था जेपीविवि की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का. इस एक दिवसीय शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं की कतार नजर आयी. शिविर में करीब 20 यूनिट ब्लड का संग्रह किया गया, हालांकि संग्रह क्षमता कम होने के कारण रक्तदान के लिए पहुंचे कई छात्रों बैरंग ही लौटना पड़ा. शिविर का उद्घाटन जेपीविवि के कुलपति डॉ एसएन दूबे ने विधिवत रूप से किया.

मौके पर उन्होंने रक्तदान को सहादान बताते हुए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने की बात कही. कुलपति ने एनएसएस के स्वयंसेवकों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे जागरूकता बढ़ेगी.

इस मौके पर विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, विवि के दर्शनशास्त्र के अध्यक्ष डॉ पीजे ठाकुर, डॉ सिद्धार्थ शंकर, डॉ त्रिभुवन सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जीनत मसीह, डॉ डी मसीह समेत अन्य ने रक्तदान करनेवाले छात्रों के हौसले की अफजाई की. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के विवि समन्वयक डॉ वीवी त्रिपाठी ने किया. शिविर के आयोजन में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तथा ब्लड बैंक का योगदान सराहनीय रहा.


* डॉ
पूनम बनीं पहली डोनर

एनएसएस द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सबसे पहले मनोविज्ञान की प्राध्यापक सह एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पूनम ने अपना रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की. उसके बाद लेरर डॉ रवि प्रकाश बबलू के साथ ही एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ वसुंधरा पांडेय, डॉ राजकुमार सिन्हा, जेपीविवि कर्मचारी संघ के अरविंद प्रताप सिंह ने रक्तदान कर शिविर में रक्तदान करने आये छात्रछात्राओं युवाओं की हौसला अफजाई की. शिक्षकों को रक्तदान करते देख छात्रों में भी खूब उत्साह दिखा.


* कई
को हुई मायूसी

रक्तदान के लिए एनएसएस के रक्तदान के लिए शिविर में पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा छात्रछात्राओं को मायूसी हाथ लगी. उपस्थित चिकित्सकों ने कम वजन, ब्लड प्रेशर समेत अन्य कारणों से उनका रक्त नहीं लिया. वहीं, डीएवी कॉलेज, सीवान के छात्र अरविंद गिरि, राजेंद्र कॉलेज के सत्यम, रितु राज, राकेश, नीरज, जगदम कॉलेज के राहुल रंजन, लोक महाविद्यालय, हाफिजपुर के सोनी, सुदीश, राजकुमार राही, वाइएन कॉलेज, दिघवारा के संजीत कुमार, राम जयपाल कॉलेज के जितेंद्र कुमार, प्रीतम कुमार, शेखर गुप्ता समेत अन्य ने रक्तदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन