महिला कर्मी के साथ युवक ने किया अभद्र व्यवहार

मकेर : मकेर बाजार के औलिया बाबा रोड में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन संस्थान में एक युवक ने घुस कर संस्था की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के साथ ही तोड़फोड़ की. पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने लायी. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के एक […]
मकेर : मकेर बाजार के औलिया बाबा रोड में अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन संस्थान में एक युवक ने घुस कर संस्था की महिला कर्मचारी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के साथ ही तोड़फोड़ की.
पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने लायी. जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के एक युवक मकेर पंचायत के सोनार टोली के विजय गुप्ता के पुत्र राहुल रंजन ने दोपहर में संस्थान में पहुंच कर किसी बात को लेकर संस्था की महिला कर्मचारी काहील अली की पुत्री आरजू खातून (मकेर निवासी) के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की.
इसके बाद वह संस्था में तोड़फोड़ कर रहा था कि इसकी सूचना मकेर पुलिस को मिली. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाने लायी. वहां अंतरराष्ट्रीय कंप्यूटर मिशन संस्था के प्रभारी लिआकत हुसैन ने उक्त घटना में थाने में एक लिखित आवेदन दिया है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गिरफ्तार राहुल रंजन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. उक्त मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










