गाड़ी पुल से पलटी बाल-बाल बचा दूल्हा

Updated at :16 Jul 2013 1:32 PM
विज्ञापन
गाड़ी पुल से पलटी बाल-बाल बचा दूल्हा

परसा : परसा हाइस्कूल चौक पर बुधवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक बरात जा रही दूल्हे की ऑल्टो गाड़ी हाइस्कूल चौक के समीप पलट गयी. गाड़ी में सवार दूल्हे समेत पांच बरातियों को स्थानीय दुकानदारों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. संयोग अच्छा था कि पुल के किनारे लगी […]

विज्ञापन

परसा : परसा हाइस्कूल चौक पर बुधवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक बरात जा रही दूल्हे की ऑल्टो गाड़ी हाइस्कूल चौक के समीप पलट गयी.

गाड़ी में सवार दूल्हे समेत पांच बरातियों को स्थानीय दुकानदारों द्वारा काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. संयोग अच्छा था कि पुल के किनारे लगी जलमीनार की पाइप एवं बीएसएनएल के तार की सप्लाइ के लिए लगायी गयी पाइप पर चारों चक्का ऊपर हो, ऑल्टो कार पलट गयी.

दोनों पाइपों के बीचोंबीच ही कार फंस गयी. यदि पाइप से ऑल्टो कार बाहर में गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि इस घटना में बराती आंशिक रूप से ही जख्मी हुए. घटना के बाद यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया. स्थानीय पुलिस ने पहुंच मौके पर जाम को हटवाया तथा यातायात बहाल कराया.

मालूम हो कि अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र अविनेश कुमार की शादी के लिए ऑल्टो कार सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में बरात जा रही थी. इसी क्रम में पुल पार करने के दौरान सामने आ रहे वाहन के साइड लेने के क्रम में चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण ऑल्टो कार नहर में पलट गयी. बताते चले कि पुल की चौड़ाई कम होने तथा रेलिंग के नहीं होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन