भीषण अग्निकांड में 21 घर जल कर राख

दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में भीषण अगलगी में 21 दलित परिवार बेघर हो गये. जानकारी के मुताबिक किसी घर से आग की लपट निकली और देखते-ही-देखते भीषण आग लग गयी. इसमें शत्रुघ्न मांझी, भरत मांझी, दीपा मांझी, राजेंद्र मांझी, मोहर मांझी, जगनारायण मांझी, गणोश मांझी, तारकेश्वर मांझी, उमाशंकर मांझी, राजेश मांझी, […]
दरियापुर : डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव में भीषण अगलगी में 21 दलित परिवार बेघर हो गये. जानकारी के मुताबिक किसी घर से आग की लपट निकली और देखते-ही-देखते भीषण आग लग गयी.
इसमें शत्रुघ्न मांझी, भरत मांझी, दीपा मांझी, राजेंद्र मांझी, मोहर मांझी, जगनारायण मांझी, गणोश मांझी, तारकेश्वर मांझी, उमाशंकर मांझी, राजेश मांझी, शिव पूजन मांझी, भोला मांझी, मौजी लाल मांझी, बबन मांझी, सुरेंद्र मांझी, देवपूजन मांझी, सुरेश मांझी तथा गणोश मांझी के घर के खाने, पीने, सोने तथा बैठने की हर जरूरत के सामान जल कर राख हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया.
इस अगलगी में अमूमन लाखों रुपये के सामान की क्षति हुई है. बकरी तथा मुरगा भी जल कर मर गये. इस आग की तबाही के मंजर से शत्रुघ्न मांझी का पुत्र गुजेश मांझी पर इतना मानसिक दबाव पड़ा कि उसे दिल का दौरा पड़ गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है.
स्थानीय मुखिया शिशुपाल सिंह ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो सौ रुपये दिये. वहीं, विधायक छोटे लाल राय ने चूरा तथा मीठे का वितरण कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










