गला रेत एक की हत्या

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
गला रेत एक की हत्या

मढ़ौरा : बैदापुर गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र राय की हत्या अपराधियों ने बीती रात चाकू से गला रेत कर कर दी. अपराधियों ने उनके पास से छह हजार रुपये भी लूट लिये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीरेंद्र राय शनिवार की सुबह घर से पैसा लेकर बासडीह मेले में बछड़ा खरीदने […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : बैदापुर गांव निवासी 45 वर्षीय वीरेंद्र राय की हत्या अपराधियों ने बीती रात चाकू से गला रेत कर कर दी. अपराधियों ने उनके पास से छह हजार रुपये भी लूट लिये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वीरेंद्र राय शनिवार की सुबह घर से पैसा लेकर बासडीह मेले में बछड़ा खरीदने के लिए गये. उनके चाचा वीर बहादुर राय ने बताया कि शाम को बिना बछड़ा खरीदे घर वापस आ रहे थे.

रास्ते में कुछ लोगों के साथ चट्टी पर शराब पीने लगे. उसके बाद उन लोगों ने वीरेंद्र राय को गांव के विपरीत दिशा में मुबारकपुर धमौली रोड के पास ले जाकर चाकू से गला रेत दिया. सुबह ग्रामीणों ने शव को देख और पुलिस को खबर की. घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु एसपी आशीष भारती अपने दल-बल के साथ वहां पहुंचे. मृतक के पास से 1005 रुपये मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. घटना के कारण आसपास के लोग डरे व सहमे हुए हैं. घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में आग की तरफ फैल गयी.

* लोगों में आक्रोश
घटना से आसपास के लोगों में काफी आक्रोश हैं. उन लोगों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री होने से इस तरह की घटना में वृद्धि हुई है. घटना के दो दिन पहले रामचक के पास शराब शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडा खूब चला था.

हालांकि इसकी सूचना किसी भी पक्ष द्वारा थाने में नहीं दी गयी. लोगों का कहना है कि शराब पीने के बहाने अपराधी यहां जुटते हैं तथा भट्ठी में ही अपराध की योजना बनाते हैं. अगर इस क्षेत्र से अवैध शराब की बिक्री बंद करा दी जाये, तो अपराध में कमी आयेगी.

* सभी की आंखें हुईं नम
‘पहाड़ जइसन जीवन कइसे काटब’ मृतक की पत्नी की यह दर्द भरी बात सुन कर आसपास के लोगों की आंखें नम हो गयी. वीरेंद्र राय को दो बेटियां व पांच बेटे हैं. वह अपने परिवार में कमानेवाला एकमात्र सदस्य था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन