मृतक के आश्रितों को मंत्री ने दिया चेक

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक के आश्रितों को मंत्री ने दिया चेक

छपरा (नगर) : परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु एक दुखद त्रसदी है. उसकी भरपाई शायद ही संभव हो. इसके बावजूद श्रम संसाधन विभाग सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऐसे परिवार को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का काम कर रहा है. ये बातें श्रम संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहीं. […]

विज्ञापन

छपरा (नगर) : परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु एक दुखद त्रसदी है. उसकी भरपाई शायद ही संभव हो. इसके बावजूद श्रम संसाधन विभाग सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत ऐसे परिवार को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का काम कर रहा है. ये बातें श्रम संसाधन मंत्री सह स्थानीय विधायक जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहीं.

वे शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने इसुआपुर की इंदु देवी, जलालपुर की रेणु कुंवर, हुलसा देवी, सदर प्रखंड की प्रमिला देवी व गिरजा देवी को एक -एक लाख तथा बनियापुर की नजीमा खातून, उमरावती कुंवर, अंजली कुंवर को क्रमश: 30-30 हजार रुपये के चेक का वितरण किया. मंत्री श्री सीग्रीवाल ने उपस्थित लाभुकों से राशि का सदुपयोग करने की बात कही.

मौके पर ही उन्होंने डीएम अभिजीत सिन्हा से लाभुक महिलाओं को लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का लाभ दिलाने की बात कही. श्रम मंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आकस्मिक निधन व दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनके आश्रितों को यह राशि दी जाती है.

समारोह में श्रमायुक्त राजेश कुमार के साथ ही विभागीय प्रखंडों के एलक्ष्ओ, भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, सुरेश विश्वकर्मा, शांतनु कुमार, जयप्रकाश वर्मा, पंकज सिंह, गुड्डू चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन