जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेची

Published at :16 Jul 2013 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन बेची

छपरा (कोर्ट) : जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन की रजिस्ट्री करा लेने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पियरपुरवा गांव निवासी अरविंद पांडेय का है, जिनकी पुश्तैनी जमीन की दूसरे व्यक्ति द्वारा खरीद-बिक्री कर दी गयी है. इस संबंध में श्री पांडेय ने मढ़ौरा थाने […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : जमीन का जाली दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन की रजिस्ट्री करा लेने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पियरपुरवा गांव निवासी अरविंद पांडेय का है, जिनकी पुश्तैनी जमीन की दूसरे व्यक्ति द्वारा खरीद-बिक्री कर दी गयी है.

इस संबंध में श्री पांडेय ने मढ़ौरा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पटेढ़ी बैज निवासी शशिभूषण पांडेय, मुफस्सिल थाना के मरहिया निवासी रामदीन सिंह, पिठौरी कातिब वीरेंद्र कुमार पांडेय के अलावा विश्वनाथ शर्मा, शत्रुघ्‍न शर्मा, केदार शर्मा, रघुनाथ शर्मा और दिनेश शर्मा को अभियुक्त बनाया है.

प्राथमिकी में कहा है कि शशिभूषण पांडेय ने रामदहीन सिंह और कातिब वीरेंद्र पांडेय के सहयोग से उनकी एक बिगहा, दो कट्ठा, दो धूर जमीन का जाली दस्तावेज पियरपुरवा निवासी स्व अशोक पांडेय की विधवा अनिता पांडेय के नाम से बनवा कर उस जमीन को अपनी पत्नी चंद्रावती देवी के नाम से 23 नवंबर, 2010 को रजिस्ट्री करा ली.

इस बात का खुलासा तब हुआ, जब उनके भाई विश्वनाथ पांडेय ने अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री की, तो पता चला कि उक्त जमीन तो पहले से ही अनिता पांडेय द्वारा बेच दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन