ePaper

बिहार : छपरा में आर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

Updated at : 16 Oct 2019 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : छपरा में आर्केस्ट्रा संचालक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

छपरा:बिहार केछपरामें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुही ब्रह्म स्थान के समीप बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोली लगने के बाद युवक को स्थानीय लोगों ने गड़खा पीएचसी ले गया. जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल आने के क्रम में युवक की मौत हो गयी. मृतक […]

विज्ञापन

छपरा:बिहार केछपरामें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुही ब्रह्म स्थान के समीप बुधवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. गोली लगने के बाद युवक को स्थानीय लोगों ने गड़खा पीएचसी ले गया. जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल आने के क्रम में युवक की मौत हो गयी. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा गांव निवासी मोहम्मद याशीन का 22 वर्षीय पुत्र सदाम हुसैन बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार युवक टेंट व्यवसायी व अार्केष्ट्रा का संचालक था. सुबह दो व्यक्ति आर्केस्ट्रा की बुकिंग के लिए उसके केंद्र अख्तियारपुर में पहुंचे और अपने साथ चलने की बात कही. इसके बाद वह अपने एक कर्मी के साथ बाइक से चल दिया. वे दोनों व्यक्ति भी पैशन प्रो से उसके पीछे चलने लगे. कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाने के बाद रुकने को कहा. इसके बाद दोनों बाइक सवार अपराधी युवकों ने बाइक के आगे खड़े होकर बात करते हुए गोली चला दी.

मृतक के साथ बैठा कर्मी गोली चलता देख अपनी जान बचाकर खेत के रास्ते से गांव में घुस गया और गांव वालों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही गांव वालों ने थाने व परिजनों को सूचित किया. वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. जबकि गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है. विदित हो कि दो दिनों में जिले में गोली मारकर हत्या की यह दूसरी घटना है. मंगलवार को भी रिविलगंज थाना क्षेत्र के टेकनिवास में एक ठेला चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन