बंगाल भाजपा की सामने आया खींचतान, जुलूस पूरा किए बिना लौटीं स्मृति ईरानी

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

स्मृति ईरानी

Smriti Irani : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में भाजपा संगठन के अंदर गुटबाजी और आपसी खींचतान का असर अब चुनाव प्रचार पर भी दिखने लगा है. बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए आयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री इस खींचतान से नाराज होकर बीच कार्यक्रम से वापस लौट गयी.

विज्ञापन

Smriti Irani :कोलकाता/ चुंचुरा: बंगाल भाजपा में आपसी खींचतान का असर चुनाव प्रचार पर भी दिखने लगा है. बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस खींचतान के कारण बंगाल में जुलूस पूरा किये बिना ही लौटना पड़ा. हालांकि भाजपा उम्मीदवार सुबीर नाग ने कहा कि स्मृति ईरानी अपने अन्य कार्यक्रमों के कारण वापस चली गईं. इससे घर मोड़ की सभा में स्मृति ईरानी की अनुपस्थिति से कार्यकर्ता निराश थे. स्मृति ईरानी को यहां अन्नपूर्णा भंडार का उद्घाटन करना था. उनकी अनुपस्थिति में सुबीर नाग ने इसका उद्घाटन किया. उन्होंने dgk df बंगाल में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है.

न प्रभारी आये न आये जिलाध्यक्ष

बताया जाता है कि बुधवार को भाजपा के चुनाव प्रचार में गड़बड़ी देखी गयी. पार्टी के प्रचार जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री को शामिल होना था, लेकिन जिला अध्यक्ष अनुपस्थित रहे. यहां तक कि हुगली जिले के भाजपा संगठनात्मक अध्यक्ष गौतम चटर्जी इस कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे. बुधवार की सुबह चुंचुरा स्थित जिला कार्यालय, गेट नंबर 3 से भाजपा का नव वर्ष शंख वादन जुलूस शुरू हुआ. जुलूस निकलने में निर्धारित समय से थोड़ा विलंबित हुआ. जुलूस आगे बढ़ रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते से स्मृति ईरानी लौट गईं. भाजपा सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए भी जिला कार्यालय में नहीं पहुंचे. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नाराज थीं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभा स्थल पर स्मृति का होता रहा इंतजार

तेज धूप और स्मृति ईरानी के आधे रास्ते से ही लौट जाने के कारण जुलूस भी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गयी. सुबह से ही क्लॉक टावर स्थित मंच से प्रचार चल रहा था कि स्मृति ईरानी आएंगी और सभा करेंगी. स्मृति ईरानी आईं तो सही, लेकिन उन्होंने सभा नहीं की. भाजपा उम्मीदवार सुबीर नाग ने कहा- स्मृति ईरानी अपने अन्य कार्यक्रमों के कारण वापस चली गईं. हालांकि, घर मोड़ की सभा में स्मृति ईरानी की अनुपस्थिति से कार्यकर्ता निराश थे. लोगों का कहना था कि भाजपा के अंदर गुटबाजी और आपासी खींचतान के कारण स्मृति ईरानी कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर चली गयी. पार्टी के अंदर इस प्रकार अगर तालमेल रहा तो चुनाव परिणाम पर भी इसका असर दिखेगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 57 सीट पर कांटे का मुकाबला, जो जीता वही सिकंदर

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola