VinFast VF MPV 7: भारत में नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV क्यों है खास? जानिए 5 बड़े कारण

Updated:
विज्ञापन
VinFast VF MPV 7

VinFast VF MPV 7 (Photo: vinfastauto.in)

VinFast VF MPV 7 एक नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है. ये ₹24.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. इसमें लंबी 517km रेंज, फास्ट चार्जिंग, बड़ा केबिन, एडवांस फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस मिलता है. साथ ही लंबी वारंटी और कम मेंटेनेंस इसे फैमिली के लिए एक प्रैक्टिकल EV बनाते हैं.

विज्ञापन

VinFast ने भारत में अपनी नई VF MPV 7 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹24.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. इसके साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक MPV (Multi-Purpose Vehicles) सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है. यह गाड़ी खास तौर पर ज्यादा स्पेस, लंबी रेंज और आसान मेंटेनेंस जैसे फायदों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

VinFast अब सिर्फ VF 6 और VF 7 जैसे इलेक्ट्रिक SUVs तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों को टारगेट कर रही है जो एक प्रैक्टिकल और लंबी दूरी तय करने वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं. नीचे 5 कारण बताए गए हैं, जो VF MPV 7 को 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV खरीदने वालों के लिए एक खास ऑप्शन बनाते हैं. आइए जानते हैं.

लॉन्ग ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग 

VinFast VF MPV 7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 60.13kWh बैटरी है. यह एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 517km तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देती है. इसके साथ ही इसमें 80kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे गाड़ी सिर्फ 30 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो जाती है. आसान शब्दों में कहें तो ये SUV शहर की रोजमर्रा की ड्राइविंग के साथ-साथ लंबी सफर के लिए भी काफी कंफर्टेबल और प्रैक्टिकल ऑप्शन बन जाती है.

स्पेसियस 7 सीटर लेआउट 

VF MPV 7 एक ऐसा फैमिली व्हीकल है जिसे खासतौर पर आराम और स्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें तीन-रो थिएटर-स्टाइल सीटिंग मिलती है. इसका तीसरा रो भी सिर्फ नाम का नहीं है, बल्कि यहां एडल्ट भी आराम से बैठ सकते हैं. 2,840mm का लंबा व्हीलबेस केबिन को काफी खुला और स्पेसियस बनाता है. वहीं, जरूरत के हिसाब से सीटें फोल्ड करने पर इसमें 126 लीटर से लेकर 1,240 लीटर तक का बूट स्पेस मिल जाता है.

फीचर लोडेड केबिन और कनेक्टेड टेक 

इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay दोनों को सपोर्ट करता है. साथ ही इसमें कनेक्टेड कार (connected car) टेक्नोलॉजी और एक वर्चुअल असिस्टेंट भी दिया गया है.

कंफर्ट की बात करें तो इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ PM 2.5 एयर फिल्टर मिलता है. तीसरी रो के लिए भी AC वेंट्स दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें ‘कैम्प मोड’ भी मिलता है, जिससे गाड़ी खड़ी होने पर भी कई जरूरी सिस्टम चलते रहते हैं.

स्ट्रांग परफॉरमेंस 

इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है, जो 150kW (204PS) की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही वजह है कि ये SUV 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 10 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है. साथ ही इसमें अलग-अलग ड्राइव मोड्स और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग के ऑप्शन भी मिलते हैं, जिससे आप हर तरह की सड़क और ड्राइविंग कंडीशन के हिसाब से इसे आसानी से चला सकते हैं.

ओनरशिप पैकेज 

VinFast VF MPV 7 के साथ कंपनी एक दमदार और फुल-फैमिली ओनरशिप पैकेज दे रही है. इसमें 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की व्हीकल और पेंट वारंटी, 5 साल की सस्पेंशन कवरेज और 7 साल की रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है. इसके अलावा, 3 साल की फ्री मेंटेनेंस भी मिलती है, जिससे मेंटेनेंस की टेंशन काफी हद तक खत्म हो जाती है.

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola