सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Mercedes-Benz EQS Facelift

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस फेसलिफ्ट / फोटो- मर्सिडीज-बेंज इंस्टाग्राम

Mercedes-Benz की नयी EQS फेसलिफ्ट सिंगल चार्ज में 926Km तक की रेंज देगी. इसमें बड़ी बैटरी, 800V चार्जिंग और 350kW फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कार में AI फीचर्स, MBUX Hyperscreen और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है.

विज्ञापन

Mercedes-Benz ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान EQS फेसलिफ्ट को ग्लोबली अनवील कर दिया है. इस अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें सबसे खास है इसकी 926 किमी तक की WLTP रेंज, जो इसे दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल करती है. इसके अलावा, कार में नया 800V चार्जिंग सिस्टम, बड़ी बैटरी और एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

पावरट्रेन और बैटरी

Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी परफॉर्मेंस और रेंज में देखने को मिलता है. खास तौर पर EQS 450+ वेरिएंट अब सिंगल चार्ज में 926 किमी तक की रेंज दे सकता है, जो पहले के मुकाबले करीब 13% ज्यादा है.

इसके अलावा EQS 400, EQS 500 4MATIC और EQS 580 4MATIC जैसे अन्य वेरिएंट्स में भी एफिशिएंसी और रेंज में सुधार किया गया है.

कंपनी ने इसमें 122 kWh तक की बड़ी बैटरी दी है, जबकि कुछ वेरिएंट्स में 112 kWh बैटरी ऑप्शन भी मिलेगा. साथ ही, यह इलेक्ट्रिक सेडान 350 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे केवल 10 मिनट में लगभग 320 किमी की रेंज हासिल की जा सकती है.

इसके अलावा, इसमें टू-स्पीड गियरबॉक्स और 385 kW तक की बेहतर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो न सिर्फ ड्राइविंग को स्मूद बनाती है बल्कि एनर्जी की बचत और एफिशिएंसी को भी बढ़ाती है.

डिजाइन और एक्सटीरियर

Mercedes-Benz EQS फेसलिफ्ट के डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं. फ्रंट में नया इल्यूमिनेटेड ग्रिल दिया गया है, जिसमें स्टार-पैटर्न डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देता है. इसके साथ ही Digital Light हेडलैंप्स को भी अपडेट किया गया है, जो अब 600 मीटर तक रोशनी देने में कैपेबल है.

फ्रंट बंपर में बड़ा एयर डैम और ज्यादा क्रोम एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे कार का रोड प्रेजेंस और मजबूत नजर आता है. वहीं, रियर साइड में अपडेटेड लाइट बार और नया बंपर डिजाइन दिया गया है, जो कार को और ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देता है.

इंटीरियर और फीचर्स

कार के अंदर का इंटीरियर पहले से और ज्यादा हाई-टेक हो गया है.

इसमें बड़ा MBUX Hyperscreen मिलता है, जिसमें तीन डिस्प्ले एक साथ जुड़े हैं.

नया MB.OS सॉफ्टवेयर तेज रिस्पॉन्स और OTA अपडेट सपोर्ट करता है.

AI बेस्ड वॉयस कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं.

अन्य फीचर्स में-

  • 13.1-इंच रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन
  • हीटेड सीट बेल्ट्स
  • एडवांस पार्किंग असिस्ट
  • क्लाउड-बेस्ड एयर सस्पेंशन
  • ऑप्शनल स्टीयर-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और Yoke स्टाइल स्टीयरिंग (नॉर्मल स्टीयरिंग से अलग).

यह भी पढ़ें: पुराने मॉडल से कितनी अलग है Volkswagen Taigun Facelift? समझें पूरा फर्क

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola