पुराने मॉडल से कितनी अलग है Volkswagen Taigun Facelift? समझें पूरा फर्क

Volkswagen Taigun Facelift 2026 (Photo: Volkswagen India)
नई Volkswagen Taigun Facelift पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक, अपडेटेड इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स के साथ आई है. डिजाइन में ग्लोबल टच, केबिन में टेक अपग्रेड और नए गियरबॉक्स का फायदा मिलता है. हालांकि इंजन वही हैं और ADAS भी नहीं दी गई है.
Volkswagen Taigun Facelift को इंडिया में कल (15 अप्रैल) लॉन्च कर दिया गया है. नई Taigun में आपको ग्लोबल VW मॉडल्स से इंस्पायर्ड फ्रेश डिजाइन देखने को मिलेगा, साथ ही इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं. खास बात ये है कि इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है.
Volkswagen Taigun का नया facelift एक बार फिर Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Kia Seltos जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. इस अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कई छोटे-बड़े बदलाव किए हैं. आइए समझते हैं कि नई Taigun पुराने मॉडल से कितनी बेहतर और अलग बनकर आई है.
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो अपडेटेड Taigun अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लगती है. फ्रंट में नए हेडलाइट्स और बंपर दिए गए हैं, जबकि फॉग लैम्प्स हटा दिए गए हैं. सबसे खास है पतली लाइट बार और उसमें चमकता हुआ VW लोगो. यह इसे ग्लोबल मॉडल्स जैसा लुक देता है. साइड प्रोफाइल वही रखा गया है. GT बैज को फ्रंट फेंडर से हटाकर दरवाजों पर शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं 1.5 TSI वेरिएंट में अब रियर डिस्क ब्रेक्स के साथ रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं.
SUV का रियर लुक अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हो गया है. नई टेल-लाइट्स में sequential turn indicators दिए गए हैं. पीछे एक कनेक्टेड लाइट बार भी है, जिसमें VW का illuminated लोगो नजर आता है. बंपर को भी हल्का रिवाइज किया गया है और टेललाइट्स के बीच का हिस्सा अब टेक्सचर्ड फिनिश में आता है.
इंटीरियर
Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट का इंटीरियर पहले जैसा ही लगता है, लेकिन इसमें कई नए अपडेट्स दिए गए हैं.. अब इसमें नए ट्रिम्स, दो-टोन थीम और अलग-अलग वैरिएंट्स में 6 तक अपहोल्स्ट्री ऑप्शन मिलते हैं. साथ ही, 10.25-इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें turn-by-turn नेविगेशन भी मिलता है. इसके अलावा 10.1-इंच का अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम अब पहले से ज्यादा स्मूद और फास्ट है. खास बात ये है कि इसमें AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे आपको रियल-टाइम जानकारी, बेहतर वॉयस कमांड और हैंड्स-फ्री ऑपरेशन का एक्सपीरियंस मिलता है.
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो हर वेरिएंट में थोड़ा फर्क है. टॉप मॉडल में आपको पैनोरमिक सनरूफ मिलता है, जबकि बेस वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ ही दिया गया है. हालांकि, इसमें रियर सीट मसाज फीचर नहीं मिलता, जो Skoda Kushaq में मिलता है. बाकी कम्फर्ट के लिए पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स पहले की तरह मौजूद हैं.
पावरट्रेन
SUV के इंजन सेटअप में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115hp) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150hp) मिलते हैं. लेकिन मजेदार अपडेट गियरबॉक्स में हुआ है. अब 1.0 TSI वेरिएंट में पुराना 6-स्पीड ऑटोमैटिक हटाकर नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक दिया गया है. वहीं 1.5 TSI इंजन पहले की तरह 7-स्पीड DSG के साथ आता है.
सेफ्टी फीचर्स
अब कार में फ्रंट पार्किंग सेंसर मिल रहे हैं, लेकिन बेस वेरिएंट में ये सुविधा नहीं दी गई है. अच्छी बात ये है कि रियर वॉशर, वाइपर और डिफॉगर अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं. 1.5 TSI वेरिएंट्स में अब डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं. सेफ्टी की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. छह एयरबैग, ESC और ABS के साथ EBD पहले की तरह ही मिलते हैं, और इसकी 5-स्टार Global NCAP रेटिंग भी बरकरार है. हालांकि, इसमें ADAS जैसे एडवांस फीचर्स नहीं दिए गए हैं, और ड्राइविंग असिस्ट के नाम पर सिर्फ रियर-व्यू कैमरा ही मिलता है.
यह भी पढ़ें: VinFast की नयी इलेक्ट्रिक MPV 7 आज होगी लॉन्च, स्मार्ट फीचर्स के साथ मिलेगी 500KM रेंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




