रेल डीएसपी ने स्टेशनों का किया निरीक्षण
Updated at : 30 Aug 2019 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : मुजफ्फरपुर जोन के रेल डीएसपी मोहम्मद तनवीर हुसैन गुरुवार को छपरा कचहरी व छपरा जंक्शन के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे. अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्य समीक्षा व कार्य गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समीक्षा का उद्देश्य […]
विज्ञापन
छपरा : मुजफ्फरपुर जोन के रेल डीएसपी मोहम्मद तनवीर हुसैन गुरुवार को छपरा कचहरी व छपरा जंक्शन के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे. अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली, कार्य समीक्षा व कार्य गुणवत्ता की जांच करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समीक्षा का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना व पुलिस कर्मियों का मार्गदर्शन करना है. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले पवन एक्सप्रेस में यात्री की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.
जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली जायेगी. हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व मोतिहारी में शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए स्पेशल टीम को भी नियुक्त किया गया है. चारों जिलाें के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की जल्द से जल्द हत्यारे की शिनाख्त कि जाये.
उधर चोरी के मामले में छपरा कचहरी रेल पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तरैया थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र राजा कुमार सिंह बताया जाता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौर्य एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल लेकर कूद कर भागने की कोशिश की मगर पुलिसकर्मी ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




