Saran News : नौ दिनों तक भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ संपन्न

यज्ञस्थल की तस्वीर
Saran News : नेवारी बाजार में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
Saran News (मनोज कुमार) : तरैया प्रखंड के नेवारी बाजार स्थित नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ भव्य महायज्ञ का समापन हो गया. श्रीरामजी व्यास समदर्शी की महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री संकट मोचन हनुमानजी की प्राणप्रतिष्ठा सह श्रीरुद्र महायज्ञ 18 मई से शुरू होकर 26 मई तक चला. श्रीरुद्र महायज्ञ यज्ञ के नौवें दिन मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे में महाप्रसाद का वितरण किया का आयोजन यज्ञ कमिटी के द्वारा किया गया. जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ महाप्रसाद ग्रहण किये.
भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप पर भारी पड़ी आस्था
इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. पिछले नौ दिनों से चल रहे कथा-प्रवचन व रासलीला से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था. भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और यज्ञ स्थल पर भक्तों का जनसैलाब प्रतिदिन उमड़ती रही.
विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए किये गये व्यापक इंतजाम
महायज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और यज्ञ कमिटी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके सफल बनाने में लगे हुए थे. यज्ञमंडप, मूर्ति पूजन,दर्शनार्थियों और महाप्रसाद के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक इंतजाम किये गये थे. दोपहर के बाद शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलेगा. इस पावन कार्य की व्यवस्था और संचालन में मुख्य रूप से यज्ञ कमिटी के संरक्षक मुखिया मुकेश कुमार यादव, नवल किशोर राय,अर्जुन युवराज, राहुल कुमार,लालबाबू राम,आलोक कुमार अमीन,डॉ. रंजय सिंह समेत समस्त नेवारी के ग्रामीणों ने अपनी सक्रिय और सराहनीय भूमिका निभायी.
Also Read : Saran News : सरयू नदी में स्नान के दौरान हादसा : तीन सगे भाई डूबे; दो को बचाया, एक लापता, तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










