जेपीयू में स्नातक नामांकन का एक और मौका, 26 जुलाई को जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
फोटो, जेपीयू का प्रशासनिक भवन  | Prabhat Khabar Network

जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

छपरा विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. तीसरी मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद 27 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

Saran JPU News : छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 26 जुलाई को जारी की जाएगी. विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले ऐसे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है.

20 से 23 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा विक्रम सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक उपलब्ध करा दिया गया है. 20 से 23 जुलाई तक नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद 24 और 25 जुलाई को सभी नए आवेदनों की स्क्रूटनी होगी तथा 26 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी.

27 जुलाई से शुरू होगा नामांकन

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 27 जुलाई से संबंधित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. ऑनलाइन आवेदन के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा.

विषयवार उपलब्ध सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड

विश्वविद्यालय ने तीसरी मेरिट लिस्ट से पहले सभी कॉलेजों में बची हुई सीटों की विषयवार जानकारी समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है. छपरा, सीवान और गोपालगंज के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के साथ-साथ हाल ही में खुले 28 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में उपलब्ध कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की सीटों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पांच कॉलेज चुनने का मिलेगा विकल्प

ऑनलाइन आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के पांच कॉलेजों का चयन करने का विकल्प मिलेगा. इन्हीं पांच विकल्पों में से किसी एक कॉलेज का आवंटन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन के समय अपना सही ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की है, ताकि मेरिट लिस्ट और नामांकन से संबंधित सभी सूचनाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें.

इसे भी पढ़ें : गोपालगंज के वसीम अकरम 10 साल की सजा के बाद दुबई से भारत लौटे, PM मोदी की पहल से मिली राहत



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन