सारण: वार्ड सदस्य के असामयिक निधन से शोक, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी
रोते बिलखते परिजन. | Prabhat Khabar Network
सारण जिले के पानापुर प्रखंड के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया. 30 वर्षीय सदस्य के इस आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
Saran News : पानापुर प्रखंड की कोंध पंचायत की वार्ड संख्या आठ के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर का रविवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. लगभग 30 वर्षीय वार्ड सदस्य कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार की दोपहर पटना से जैसे ही उनका शव घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है. उनके निधन पर मुखिया हीरा देवी, मुखिया प्रतिनिधि वकील राय, बीडीसी प्रतिनिधि रुपेश साह, सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय, पूर्व जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, वार्ड सदस्य मदन कुमार ओझा, चंदन सिंह, दीपक साह, राजू कुशवाहा, नवलेश राय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए