Saran News : सेमरिया घाट पर बड़ा हादसा, सरयू नदी में डूबकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Saran News

रिविलगंज घाट पर खोजबीन जारी

Saran News : नाविकों की तत्परता से बची दो युवकों की जान, एक की गई जान

विज्ञापन

Saran News (चंद्रशेखर सिंह) : गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू नदी के श्रीनाथ बाबा मंदिर घाट, सेमरिया स्नान करने आये युवक की डुबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत साढ़ा (बाजार समिति) निवासी कृष्णा प्रसाद गुप्ता के पुत्र हरि जी (19)वर्ष के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ कौशल कुमार, बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि ने घटना की जानकारी ली तथा एसडीआरएफ टीम बुलाकर शव की तलाश शुरु करवाया. काफी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे बाद शव को नदी से निकालने में सफल हुई. वहीं सदर एसडीओ नीतेश कुमार ने भी घटना स्थल का दौरा कर वस्तु स्थिति की जायजा लिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रिविलगंज सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर घाट पर रवि जी अपने मौसेरे भाईयों के साथ नदी में स्नान कर रहा था कि अचानक गहरे पानी में चले गये और एक साथ तीन युवक डूबने लगे. युवकों को डूबते देख स्थानीय लोगों एवं नाविकों ने तुरंत वहां पहुंच कर दो युवकों को बचा लिया. लेकिन तीसरा युवक रवि जी डूब गया. उसके बाद वहां अफरातफरी मच गयी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं परिजन दहाड़ मारकर रोने चिल्लाने लगे। परिजनों का कहना है कि घाट पर स्नानार्थियों के हिसाब से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था. जिसके कारण ऐसी घटना हुई. विदित हो कि गंगा दशहरा के अवसर प्रसिद्ध सेमरिया घाट पर स्नानार्थियों की काफी भीड़ उमड़ी थी. धार्मिक उत्साह कायम था लेकिन युवक की डूबकर हुई मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया.

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा की कवायद

सदर एसडीओ नीतेश कुमार ने बताया कि सेमरिया स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर घाट पर डुबने से एक युवक की मौत हो गयी है. वहीं प्रशासनिक तत्परता दो डूब रहे दो अन्य युवकों को नाविकों के मदद से डुबने से बचा लिया गया है. शव बरामद कर लिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई. एसडीओ सदर ने बताया कि नदी घाटों को स्थायी रुप में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा. ऐसी घटनाओं की पूर्णावृति रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : Gopalganj News : थावे मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन