Saran News : बंद चीनी मिल के पास कचरा डंपिंग यार्ड से फैली बदबू, लोगों का जीना मुश्किल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 May 2026 2:23 PM

विज्ञापन

कचरा डंपिंग के पास लोग.

Saran News : पहले अवारी और आटा गांव के चंवर क्षेत्र में अस्थायी डंपिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बाद में सफाईकर्मी फिर से चीनी मिल इलाके में ही कचरा फेंकने लगे.

विज्ञापन

Saran News : (मनोकामना सिंह) नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से सटे बंद चीनी मिल गेस्ट हाउस के समीप नगर पंचायत द्वारा बनाए गए कचरा डंपिंग स्थल से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार कचरा डंप किए जाने से पूरे इलाके में बदबू फैल गई है और वातावरण दूषित हो गया है.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नागेंद्र राय ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने कचरा डाला जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र नरकीय स्थिति में पहुंच गया है.

लोगों को मुंह ढककर गुजरना पड़ता

उन्होंने कहा कि सुबह टहलने निकलने वाले लोगों को मुंह ढककर गुजरना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अब वे इस मुद्दे को लेकर विभागीय और कानूनी स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.

कचरा डंपिंग के लिए जगह चिह्नित, लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा स्थायी कचरा डंपिंग स्थल के लिए जमीन चिन्हित की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. पहले अवारी और आटा गांव के चंवर क्षेत्र में अस्थायी डंपिंग की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बाद में सफाईकर्मी फिर से चीनी मिल इलाके में ही कचरा फेंकने लगे.

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार कचरे में आग लगा दी जाती है, जिससे निकलने वाला जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है.

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर पंचायत मढ़ौरा के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि “कुछ दिनों से वहां कचरा गिराया जा रहा था. अब वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है और उस जगह से कचरा हटाया जा रहा है.

Also Read: Saran News: तालाब में डूबने से 11 वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन