सारण: टीबी मुक्त भारत अभियान में रोटरी क्लब की पहल, 50 मरीजों को छह माह तक मिलेगा पोषण किट

Updated:
विज्ञापन

नोट, फोटो- सम्मानित होते सदस्य | Prabhat Khabar Network

छपरा रोटरी क्लब ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण पहल की है. क्लब 50 टीबी मरीजों को अगले छह माह तक नियमित पोषण किट उपलब्ध कराएगा. इस बैठक में लोक कल्याणकारी कार्यों को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

Chhapra News: छपरा रोटरी क्लब की साप्ताहिक बैठक पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु किशोर के आवास पर गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुई. इस विशेष बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष पुनितेश्वर ने की. बैठक में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा निर्णय लेते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्लब द्वारा गोद लिये गये 50 टीबी मरीजों को अगले छह माह तक नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराने की सहमति बनी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सहयोगी सदस्य किए गए सम्मानित

इस पुनीत सेवा कार्य में अपना बहुमूल्य आर्थिक और सामाजिक सहयोग प्रदान करने वाले रोटरी क्लब के सक्रिय सदस्यों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. बैठक के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में क्लब द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी व सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी व सुलभ बनाने की रणनीतियों पर सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए.

आगामी गतिविधियों की दी जानकारी

क्लब के सचिव अभिषेक हर्षवर्धन ने आगामी महीनों में आयोजित होने वाली सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा सदन के सामने रखी. बैठक के अंतिम सत्र में पूर्व अध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा ने उपस्थित सभी अतिथियों और रोटेरियन सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. इस दौरान क्लब के कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read: सारण में एसएसपी विनीत कुमार ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन