सारण: पूर्व पंचायत समिति सदस्य के पुत्र पंकज सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Author Manoj kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

तरैया प्रखंड की पूर्व पंचायत समिति सदस्य गीता देवी के पुत्र पंकज कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक।

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के तरैया प्रखंड की पूर्व पंचायत समिति गीता देवी के पुत्र और क्षेत्र के प्रसिद्ध आर्टिस्ट पंकज कुमार सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया. शरीर में अत्यधिक मोटापे और उससे उत्पन्न जटिलताओं के कारण पिछले कई महीनों से पटना के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वे काफी समय से अस्वस्थ और गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे. पंकज कुमार तरैया व आसपास के प्रखंडों में एक बेहतरीन आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्ध थे, साथ ही क्षेत्र में साइन बोर्ड व फ्लैक्स बोर्ड लेखन कला के लिए उनकी विशेष पहचान थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सगुनी घाट पर अंत्येष्टि

दिवंगत कलाकार का अंतिम संस्कार गंडक नदी तट सगुनी घाट पर शुक्रवार को दोपहर बाद गमगीन माहौल में संपन्न किया गया. मुखाग्नि के समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक मौजूद रहे. जैसे ही उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में फैली, कला और राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने इसे तरैया के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. परिजनों ने बताया कि वे अपने व्यवहार और कलात्मक क्षमता के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

उनके असामयिक निधन पर शोक प्रकट करने वालों में तरैया प्रखंड प्रमुख धनवीर कुमार सिंह विक्कू, बीडीसी प्रतिनिधि आनंद मोहन सिंह उर्फ गार्ड साहब, सारण विकास मंच के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, रणविजय सिंह, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, जदयू नेता सह मुखिया सुशील सिंह, भाजपा नेता अवनीश सिंह तथा भीम सिंह शामिल हैं. इन सभी जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Also Read: सारण: एसएसपी के निर्देश पर रातभर चला सघन गश्ती अभियान, बैंक-एटीएम से बाजार तक पुलिस अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन