सारण: मढ़ौरा में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

Author Manokamna Singh|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार की सुबह की है, जब एक जमीन के टुकड़े पर दावेदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला लाठी-डंडे और मारपीट तक पहुंच गया. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडा, फरसा और तलवार जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

इस हिंसक झड़प को लेकर पहले पक्ष के पीड़ित ब्रह्मा राम का आरोप है कि दूसरे पक्ष के मनोज साह, विनोद साह, धमेन्द्र साह, विष्णु साह, जितेन्द्र साह और चंदन साह ने लाठी-डंडे और फरसे से उन पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान उन पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया. वहीं, पलटवार करते हुए दूसरे पक्ष के मनोज साह ने आरोप लगाया है कि उन पर और उनके परिवार पर परमेश्वर राम, ब्रह्म राम, विक्रमा राम, पंकज कुमार, कर्ण कुमार और रीता देवी ने अचानक हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इस हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. मढ़ौरा थाना पुलिस ने बताया कि घटना के संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर प्राथमिकी (क्रॉस केस) दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है.

Also Read: सारण: एसएसपी के निर्देश पर रातभर चला सघन गश्ती अभियान, बैंक-एटीएम से बाजार तक पुलिस अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन