आज से शुरू होगा ट्रेनों का नॉर्मल परिचालन
Updated at : 02 Apr 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के समीप हुए डिरेल के बाद रेलवे द्वारा युद्ध स्तर पर काम कराकर इस रूट पर फिर से परिचालन बहाल किया गया. रविवार की दोपहर से देर रात तक सैकड़ों कर्मियों को लगाकर पटरियों को ठीक करने का काम किया गया. इसके बाद रात के 11:15 पर […]
विज्ञापन
छपरा : छपरा-बलिया रेलखंड पर गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के समीप हुए डिरेल के बाद रेलवे द्वारा युद्ध स्तर पर काम कराकर इस रूट पर फिर से परिचालन बहाल किया गया. रविवार की दोपहर से देर रात तक सैकड़ों कर्मियों को लगाकर पटरियों को ठीक करने का काम किया गया. इसके बाद रात के 11:15 पर रेल लाइन को ठीक कर लिया गया.
सोमवार की सुबह कुछ ट्रेनों को इस रूट पर धीरे-धीरे चलाया गया. हालांकि इस रूट पर ट्रेनों का अभी नॉर्मल परिचालन शुरू नहीं हुआ है. पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार मंगलवार से इस रेलखंड पर नाॅर्मल परिचालन शुरू हो जायेगा.
दरअसल रविवार की सुबह छपरा से सूरत के लिए चली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के समीप डिरेल हो गयी थी. इसमें ट्रेन की 13 बोगियां पटरी से उतर गयी थीं. इस हादसे में रेलवे को काफी नुकसान हुआ था. जहां पटरियां क्षतिग्रस्त हो गयी थीं, वहीं 500 मीटर से अधिक दूरी तक रेल लाइन उखड़ गयी थी.
साथ ही रेलवे लाइन के नीचे कई स्लीपर्स भी टूट गये थे. इस दौरान रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में रेल लाइन को ठीक कराया गया. सबसे पहले ट्रेनों के बोगियों को वापस पटरियों पर चढ़ाने का काम किया गया. इसके बाद टूटे रेल ट्रैक को ठीक किया गया.
साथ ही साथ उखड़ी पटरियों को दुरुस्त कर वापस बिछाया गया और टूटे हुए स्लिपर्स को भी बदलने का कार्य किया गया. देर रात तक युद्ध स्तर पर चल कार्य चलने के बाद रात 11:15 बजे रेल लाइन को ठीक कर लिया गया.
सोमवार को भी कई ट्रेनों को किया गया रद्द
हालांकि सोमवार को भी कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गयीं. इनमें 55017/18 छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, 55013/14 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी को रद्द किया गया. इसके अलावा दर्जनों ट्रेनों को सीवान-भटनी मऊ के रास्ते डाइवर्ट कर दिया गया.
इसमें मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, छपरा लखनऊ एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें शामिल रही. हालांकि बलिया-सियालदह एक्सप्रेस सुरेमनपुर होकर छपरा के लिए चलायी गयी. ट्रेनों के डाइवर्ट होने से बलिया की ओर जाने वाली यात्रियों को परेशानी हुई. मंगलवार से नॉर्मल तरीके से ट्रेनें चलने लगेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




