सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बड़ा खुलासा, मरीजों को पिलाया जा रहा गंदा पानी, टंकी में मिले कीड़े

Updated:
विज्ञापन

पानी की टंकी

Saran News: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में बड़ा खुलासा, मरीजों को पिलाया जा रहा गंदा पानी, टंकी में मिले कीड़े.छपरा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में अव्यवस्था का मामला सामने आया है, जहां मरीजों और परिजनों को गंदा पानी पिलाए जाने का आरोप लगा है. पानी की टंकी में गंदगी और कीड़े मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Saran News: (प्रकाश मिश्रा) छपरा के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में गंभीर अव्यवस्था का मामला सामने आया है. यहां मरीजों और उनके परिजनों को पीने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पानी की स्थिति बेहद खराब पाई गई है. पानी की टंकी में गंदगी और कीड़े दिखाई देने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पानी की टंकी में मिले कीड़े, वर्षों से नहीं हुई सफाई का आरोप

जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक (Blood Bank) परिसर में लगी पानी की टंकी में गंदगी के साथ-साथ कीड़े साफ तौर पर नजर आ रहे हैं. टंकी की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है. टंकी के ऊपरी हिस्से में जमी गंदगी और कीड़े नियमित रखरखाव की कमी को दर्शा रहे हैं. इसी टंकी का पानी ब्लड बैंक आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पीने के लिए दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

ब्लड डोनेशन के लिए आए लोग पानी पीकर हुए बीमार

स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग जो ब्लड डोनेशन के लिए अस्पताल पहुंचे थे, वे दूषित पानी पीने के बाद बीमार पड़ गए. इसके बाद लोगों में अस्पताल की व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर साफ पानी की व्यवस्था नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है.

आरओ (RO) प्लांट पर भी उठे सवाल

हालांकि ब्लड बैंक परिसर में आरओ प्लांट लगाया गया है, लेकिन उसमें भी पानी इसी दूषित टंकी से पहुंचता है. ऐसे में आरओ प्लांट की उपयोगिता पर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पानी का स्रोत ही गंदा है, तो शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद करना बेकार है.

जांच और सफाई का दिया गया आश्वासन

मामले को लेकर जब अस्पताल प्रशासन से सवाल किया गया तो उपाधीक्षक डॉ. के. एम. दुबे ने बताया कि ब्लड बैंक के ऊपर लगी पानी की टंकी की जांच कराई जाएगी और जल्द सफाई की व्यवस्था की जाएगी.

ALSO READ: जानें सारण में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन