दिघवारा : पकवा इनार के पास युवक व रामपुर खोरम गांव में मुखिया के भतीजे को मारी गोली
Updated at : 17 Jul 2018 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद दहशत में लोग, परिजनों में मचा कोहराम दिघवारा : गड़खा-मानपुर सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के पकवा इनार के पास सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है. घायल की पहचान दिघवारा थाना […]
विज्ञापन
घटना के बाद दहशत में लोग, परिजनों में मचा कोहराम
दिघवारा : गड़खा-मानपुर सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के पकवा इनार के पास सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है.
घायल की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के राईपट्टी निवासी पारस पासवान के 40 वर्षीय पुत्र किशुनदेव पासवान के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, किशुनदेव अपनी बहन के यहां बसंत से बाइक से अपने घर दिघवारा लौट रहा था, तभी पकवा इनार के पास बाइक सवार दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उसे सामने से गोली मार दी.
दोनों अपराधी हेलमेट लगाये हुए थे और गोली मारने के बाद फरार हो गये. उधर, बायीं जांघ में गोली लगने के बाद उक्त युवक सड़क पर छटपटाने लगा, जिसके बाद उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिघवारा लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद उसके गांव से लोगों का पीएचसी पहुंचना शुरू हो गया और पीएचसी परिसर ग्रामीणों से पट गया था.
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही अवतारनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व दिघवारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल बल के साथ पीएचसी पहुंचे और घायल युवक की स्थिति की जानकारी ली. घायल युवक टेंट का कारोबार करता है. घायलावस्था में उसने बताया कि उसे खुद नहीं पता है कि अपराधियों ने उसे क्यों गोली मारी? घायल युवक ने बताया कि वह अपराधियों को पहचान भी नहीं सका.
समाचार प्रेषण तक अवतारनगर व दिघवारा पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी में जुटी थी. अवतारनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




