डीएम बोले- हर किसान तक पहुंचे टीम, तेजी से बनाएं फार्मर आईडी

निरीक्षण करते डीएम
Saran News : सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में अहम होगी फार्मर रजिस्ट्री
Saran News (मनोकामना सिंह) : जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को मढ़ौरा प्रखंड का सघन दौरा कर किसानों के लिए आयोजित विशेष ‘फार्मर रजिस्ट्री निर्माण शिविर’ और डोर-टू-डोर (घर-घर) चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के साथ-साथ टेहटी, मिर्जापुर एवं अन्य पंचायतों का जायजा लिया और प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अधिक से अधिक फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मढ़ौरा, सर्वे टीमों और कृषि विभाग के कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे नई एवं पुरानी जमाबंदी रैयतों की अपडेटेड सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सूची के माध्यम से रैयतों से लगातार संपर्क साधकर आईडी निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए. अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अलग-अलग टीमों को डोर-टू-डोर भेजने का निर्देश दिया.
सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में अहम होगी फार्मर रजिस्ट्री
उन्होंने कहा-इस कार्य में स्थानीय विकास मित्रों की सहायता लें ताकि ग्रामीण स्तर पर कोई भी योग्य किसान छूट न पाए और रजिस्ट्री की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हो सके. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों से जुड़े इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मी मिशन मोड में काम कर तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करें. उन्होंने संदेश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे किसानों को सीधे सरकारी लाभ मिलने में आसानी होगी. इस मौके पर मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ अंबपाली यादव सहित कई कार्यालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
Also Read : नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










