Samastipur News:सड़क दुर्घटना के युवक की मौत, सड़क जाम

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 16 Aug 2025 6:55 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत चौक के निकट शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत चौक के निकट शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक पटपारा उत्तर वार्ड संख्या 3 निवासी राम प्रकाश सहनी के 21 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार बताया गया है. बताया जाता है कि श्याम कुमार आज सुबह अपने घर से दोपहिया वाहन स्प्लेंडर पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने निकला था. पेट्रोल पंप से लौटते वक्त रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक जुगाड़ गाड़ी से हो गई. इस घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गये. स्थानीय लोग इलाज के लिए दोनों को अस्पताल ले जा रहे थे. अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में श्याम की मौत हो गई. घटना के समय श्याम अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार था. बाइक का संचालन चचेरा भाई कर रहा था. जबकि श्याम पीछे था.घटना से आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा समस्तीपुर पथ को जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष सुनिल कुमार झा की पहल पर सड़क जाम हटवाया गया. इधर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. बताया जाता है कि मृतक श्याम अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था.घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन