छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 28 Oct 2025 6:28 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चकदाउत गांव में छठ घाट बनाने के क्रम में पांव फिसल जाने से तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी : थाना क्षेत्र के चकदाउत गांव में छठ घाट बनाने के क्रम में पांव फिसल जाने से तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान गांव के शिवशंकर राय के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक अपने गांव के पास अवस्थित तालाब में छठ घाट बनाने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ गया था. छठ घाट बनाने के क्रम में उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन