ePaper

Samastipur News:प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त, आज से काम शुरू, हुआ रूट डायवर्ट

Updated at : 30 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त, आज से काम शुरू, हुआ रूट डायवर्ट

लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार चर्चित भोला टॉकिज रेलवे गुमटी संख्या 53 ए पर आरओबी बनने जा रहा है. पक्ष-विपक्ष की सहित आम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार चर्चित भोला टॉकिज रेलवे गुमटी संख्या 53 ए पर आरओबी बनने जा रहा है. पक्ष-विपक्ष की सहित आम लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है.समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के इस व्यस्ततम समपार फाटक पर आरओबी बनाने को लेकर संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है. विदित हो इसका शिलान्यास 13 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया था. उसके बाद इस आरओबी के निर्माण को लेकर विपक्ष के द्वारा तरह-तरह की ब्यानबाजी की जा रही है. अब उसके निर्माण के संशय का बादल पूरी तरह छंट चुका है. आरओबी निर्माण को लेकर 1 दिसंबर 2025 से जिला प्रशासन ने भोला टॉकीज गुमटी के पास रूट डायवर्ट किया है. ताजपुर रोड में इस स्थल के पास करीब 988 मीटर का ब्लॉक लेना है. इसके लिए वाहनों को नया रूट होते हुए डायवर्ट किया जा रहा है. जो आज से प्रभावी है. पूसा की ओर से आने वाले व जाने वाले बड़े वाहन बस, ट्रक आदि इमली चौक से सुभाष चौक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते हैं. पूसा की ओर से आने वाले छोटे वाहन 2 पहिया व 4 पहिया गुरगुरी चौक से शंभूपट्टी चौक व पूसा की तरफ जाने वाले छोटे वाहन 2 पहिया, 4 पहिया जेल चौक से गुरगुरी चौक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते हैं. पूसा से आने वाले छोटे वाहन 2 पहिया, 4 पहिया समपार फाटक 55 सी होते हुए दूधपुरा चौक से समस्तीपुर शहर में प्रवेश कर सकते हैं.

– 119 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आरओबी का 13 जनवरी 2025 को सीएम ने किया था शिलान्यास

यह मार्ग वन वे रहेगा. वहीं समस्तीपुर से पूसा की ओर जाने वाले छोटे वाहन 2 पहिया, 4 पहिया धर्मपुर चौक से समपार फाटक 54 सी होते हुए पूसा की ओर प्रस्थान करेंगे. यह मार्ग भी वन वे रहेगा. विदित हो कि शहर के भोला टॉकिज 53ए रेल गुमटी पर 119 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी का निर्माण कराया जा रहा है. 119 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी पर पूसा की तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 387.300 मीटर, ताजपुर की तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 368.259 मीटर, समस्तीपुर के तरफ से पहुंच पथ की लंबाई 356.859 मीटर, रेलवे भाग में पुल की लंबाई 31.28 मीटर रहेगी.इस आरओबी की कुल लंबाई 1145.68 मीटर होगी. इसके अलावे रेलवे भाग की चौड़ाई 12.5 मीटर होगी. इस रेलवे गुमटी पर पूरे दिन ट्रेनों की आवाजाही के कारण गुमटी बंद रहने की समस्या से लोग परेशान थे. सबसे अधिक परेशानी शहर के पंजाबी कॉलोनी, धरमपुर मोहल्ला के लोगों के साथ-साथ पूसा की ओर से आने वाले लोगों को होती थी. इस गुमटी के कारण ताजपुर रोड में भी जाम की समस्या बनी रहती थी. कई बाद गुमटी बंद होने के बाद इतनी लंबी कतार लग जाती है, उसे खाली होने से पहले ही दूसरी ट्रेन के गुजरने का समय हो जाता था और डबल लाइन की यह गुमटी बीच में ही बंद हो जाती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन