ट्रक की ठोकर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 24 Apr 2025 10:33 PM
समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बुधवार रात ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई.
समस्तीपुर . नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग में बुधवार रात ट्रक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद टारा निवासी संजीत कुमार की पत्नी प्रतिभा देवी के रूप में बताई गयी है. देर रात घटना के बाद स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया. गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस की देखरेख में सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतका के परिजनों ने बताया कि कि बुधवार शाम प्रतिभा अपने मायका सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव से ससुराल लौट रही थी. प्रतिभा के साथ उसका देवर और बेटा भी था. रास्ते में मगरदही घाट के समीप तीनों ई रिक्शा से उतरे और पैदल सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने प्रतिभा को रौंद डाला. जबकि, प्रतिभा के साथ उसका बेटा और देवर बाल बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिभा को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती ले गये. जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए. थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. आवेदन मिलते ही विधि सम्मत आगे कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मच गया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतका प्रतिभा कुमार के पति संजीत चाय दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद परिवार पर विपत्ति की पहाड़ टूट गया है. आसपास के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस दे रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










