ePaper

Samastipur News:अगले दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार

Updated at : 14 Aug 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:अगले दो तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 अगस्त 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 15 से 19 अगस्त 2025 तक के लिये माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. अगले 2 से 3 दिनाें तक आमताैर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. उसके बाद 17-18 अगस्त काे कुछ स्थानाें पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है.पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रूप से पूर्वा हवा चलने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन