Samastipur : नुक्कड़ नाटक से मतदाताओं को किया जागरूक

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 30 Oct 2025 5:40 PM

विज्ञापन

विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

विभूतिपुर . छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय समस्तीपुर के स्वीप कोषांग के निर्देशानुसार गुरुवार को विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत संस्था दूर देहात के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीतों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया. यह कार्यक्रम विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंबइया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय वाजिदपुर बंबइया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महिषी ईश्वर टोल , एवं प्राथमिक विद्यालय महिषी उत्तर टोल में आयोजित किया गया. कलाकारों ने अपने अभिनय और जन-जागरूक गीतों के जरिए मतदाताओं से आगामी छह नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में कलाकार रामाश्रय दास, प्रहलाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, विक्रम दास, हरे राम पासवान, राजीव कुमार, अवनीश कुमार, कुमार गौरव सहित कई अन्य कलाकारों ने भाग लिया. संस्था के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक माध्यम सबसे प्रभावी साधन साबित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन