Samatipur : डीएम ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 16 Oct 2025 7:27 PM

विज्ञापन

स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता को रवाना किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर . आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता को रवाना किया गया. यह प्रचार रथ ईएलीडी से युक्त है. जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. यह प्रचार रथ जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित लो वोटर टर्नआउट वाले मतदान केंद्रों से संबंधित विद्यालयों एवं भवनों तक पहुंचेगा, जहां यह एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता संदेश, वीडियो, एवं संकल्प गीत प्रसारित करेगा. इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करना और मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है. रवानगी समारोह के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतंत्र का पर्व मानते हुए हर मतदाता को इसमें सहभागी बनना चाहिए. हमारा लक्ष्य है कि इस बार जिले का मतदान प्रतिशत ऐतिहासिक रूप से ऊंचा हो. प्रत्येक मतदाता अपने मतदान केंद्र तक पहुंचे और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है. मौके पर डीडीसी शैलजा पाण्डेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, एनडीसी-सह-डीपीआरओ रजनीश कुमार राय, वरीय उप समाहर्ता पुष्पित झा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विवेक कुमार शर्मा, डीपीआरओ आईसीडीएस सहित कई वरीय पदाधिकारी, कोषांग प्रभारी उपस्थित रहे. अवसर पर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रचार रथ जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरे, वहां के स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक ग्रामीण, महिला एवं युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हों. किसी भी मतदाता को मतदान से वंचित नहीं रहने दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GIRIJA NANDAN SHARMA

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन