Samastipur News:विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चला मतदाता जागरूकता अभियान
Published by : GIRIJA NANDAN SHARMA Updated At : 31 Oct 2025 6:49 PM
मध्य विद्यालय केराईं, प्राथमिक विद्यालय केराई डीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर परोही में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया.
Samastipur News:विभूतिपुर : आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ कर दिया गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रूपौली खुर्द, मध्य विद्यालय केराईं, प्राथमिक विद्यालय केराई डीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर परोही में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. जिला सूचना एवं जनसमर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशन में स्वीप कोषांग के तहत संचालित है. जिसमें सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों की टीम को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कलाकारों ने गीत, संगीत, संवाद और अभिनय के माध्यम से मतदाताओं को यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. कार्यक्रम में कलाकार रामाश्रय दास, प्रहलाद शर्मा, राज कुमार प्रिंस, रिंकू राणा, नूतन कुमारी, हरे राम पासवान, राजीव कुमार, विक्रम दास, अवनीश कुमार, कुमार गौरव की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था दूर देहात के अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर एवं सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










